UPSC Admit Card 2024: यूपीएससी एनडीए, सीडीएस 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, upsc.gov.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | August 23, 2024 | 02:32 PM IST | 1 min read
यूपीएससी एनडीए, सीडीएस 2 परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी चरण 2 और सम्मिलित रक्षा सेवा चरण 2 के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी एनडीए, सीडीएस 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
NDA Exam: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
यूपीएससी एनडीए और सीडीएस 2 परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को उस पर दिए गए अपने विवरण की जांच करनी चाहिए।
UPSC Admit Card 2024: 1 सितंबर को परीक्षा
यूपीएससी एनडीए और सीडीएस 2 एडमिट कार्ड में कोई गलती होने पर तुरंत सुधार के लिए आयोग की हेल्पलाइन पर संपर्क करें। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, यूपीएससी एनडीए और सीडीएस 2 दोनों लिखित परीक्षाएं एक ही दिन, 1 सितंबर को आयोजित की जाएंगी।
अधिसूचना में कहा गया है, "उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसे प्रिंट कर लें जैसे ही यह वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाए। ई-प्रवेश पत्र को अंतिम परिणाम की घोषणा तक सुरक्षित रखना होगा। परीक्षा के लिए आयोग कोई कागजी प्रवेश पत्र नहीं देगा।"
UPSC NDA, CDS Admit Card 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एनडीए एनए 2, सीडीएस 2 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- एनडीए एनए 2, सीडीएस 2 हॉल टिकट लिंक खोलें।
- नए पेज पर उम्मीदवार आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड की जांचें और पेज डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा