UPSC Exams: यूपीएससी ने परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर महिला अभ्यर्थी पर 3 साल का लगाया प्रतिबंध
Press Trust of India | July 26, 2025 | 10:32 AM IST | 1 min read
अधिकारियों ने बताया कि आयोग ने मौजूदा वर्ष की परीक्षा के लिए महिला उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी है और 3 साल का प्रतिबंध लगाया है।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षा में अनुचित तरीकों का इस्तेमाल करने के आरोप में एक महिला अभ्यर्थी पर 3 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार (25 जुलाई) को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आयोग ने मौजूदा वर्ष की परीक्षा के लिए भी उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी है। उन्होंने कोई और जानकारी नहीं दी।
यूपीएससी ने पिछले साल पूर्व परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिसमें फर्जी पहचान बताकर सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज करना भी शामिल था।
पूर्व परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर पर आरोप है कि उन्होंने आईएएस में चयन सुनिश्चित करने के लिए धोखाधड़ी की और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तथा विकलांगता कोटे का गलत तरीके से लाभ उठाया।
Also read UPSC Result 2025: यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मेंस रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
यूपीएससी ने कहा कि हाल ही में एक भर्ती परीक्षा में एक अभ्यर्थी के पास आपत्तिजनक सामग्री मिली थी। आयोग ने कहा कि अभ्यर्थी ने परीक्षा नियमों का उल्लंघन किया और उसे परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया।
यूपीएससी ने सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए वर्तमान वर्ष की परीक्षा के लिए उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी है और उसे आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाओं में 3 साल की अवधि के लिए शामिल होने से रोक दिया है।
इस कार्रवाई के बारे में यूपीएससी अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि आयोग अपनी परीक्षा प्रक्रियाओं में ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के उच्चतम मानकों को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
अगली खबर
]SBI PO Admit Card 2025: एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड जारी, sbi.co.in से करें डाउनलोड, प्रारंभिक परीक्षा 2 अगस्त से
यह परीक्षा 2, 4 और 5 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसमें 541 रिक्तियों के लिए लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे। एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम