UPSC IFS 2024 Mains Result: यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा रिजल्ट upsc.gov.in पर घोषित, इंटरव्यू डेट जल्द
Santosh Kumar | January 13, 2025 | 06:56 PM IST | 2 mins read
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी आईएफएस मेन्स 2024 परिणाम पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए हैं।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी आईएफएस मेंस 2024 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार यूपीएससी आईएफएस मेंस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना यूपीएससी आईएफएस मेंस 2024 परीक्षा परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने यूपीएससी रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया है।
आयोग ने 24 नवंबर 2024 से 1 दिसंबर 2024 तक भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 आयोजित की। आयोग ने यूपीएससी आईएफएस मेन्स 2024 परिणाम पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए हैं।
यूपीएससी आईएफएस मेन्स लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा। तब तक इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी प्रोविजनल है, बशर्ते वे सभी मामलों में योग्य पाए जाएं।
UPSC IFS 2024 Mains Result: साक्षात्कार के दौरान आवश्यक दस्तावेज
अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान आयु, शैक्षिक योग्यता, समुदाय, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) से संबंधित प्रमाण पत्र तथा टीए फॉर्म जैसे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
आरक्षण या छूट का लाभ उठाने वाले अभ्यर्थियों (जैसे एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक) को साक्षात्कार के समय 6 मार्च 2024 को या उससे पहले जारी किए गए मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
UPSC IFS Mains Result 2024: डीएएफ-II फॉर्म डेट
यूपीएससी आईएफएस साक्षात्कार की तिथियां आयोग द्वारा जल्द ही अधिसूचित की जाएंगी। साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना विस्तृत आवेदन पत्र-II (DAF-II) भरकर जमा करना होगा।
डीएएफ-II फॉर्म 20 से 27 जनवरी, 2025 तक शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। ऐसा न करने पर उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में आयोग द्वारा कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।
इसके अलावा, ऐसे उम्मीदवारों को कोई ई-समन पत्र नहीं दिया जाएगा। साक्षात्कार के बाद, अंतिम परिणाम 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा और 30 दिनों तक उपलब्ध रहेगा।
अगली खबर
]Sainik School Admission Test: सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी, 23 जनवरी तक करें आवेदन
सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र जिन्होंने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 23 जनवरी शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE/ के जरिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 का फॉर्म भर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें