UPSC IES-ISS 2023 Result: यूपीएससी आईईएस-आईएसएस 2023 रिजल्ट जारी, निखिल सिंह और निश्चल मित्तल ने किया टॉप
Santosh Kumar | January 25, 2024 | 02:27 PM IST | 1 min read
संघ लोक सेवा आयोग ने 23 से 25 जून 2023 तक यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा आयोजित की थी।
नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
निखिल सिंह ने यूपीएससी आईएसएस परीक्षा में टॉप किया है, जबकि निश्चल मित्तल ने यूपीएससी आईईएस 2023 परीक्षा में टॉप किया है। आपको बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने 23 से 25 जून 2023 तक यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा आयोजित की थी। जिस पर आयोग ने अब अंतिम परिणाम जारी किया है।
जानकारी के लिए बता दें कि यूपीएससी आईएसएस, आईईएस 2023 परिणाम उम्मीदवारों के लिए तीन महीने के लिए वैध होगा। आयोग ने कहा है कि जब तक अभ्यर्थियों से मांगे गए मूल दस्तावेजों का सत्यापन नहीं हो जाता, तब तक वे नियुक्ति प्रस्ताव से वंचित रहेंगे।
यदि वे आवश्यक दस्तावेज जमा करने में विफल रहते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द की जाएगी। बता दें कि आईईएस के लिए कुल 18 और आईएसएस पदों के लिए 33 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है।
UPSC IES-ISSपरिणाम कैसे डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर What's New वाले अनुभाग पर जाएं और Final Result: Indian Economic Service Indian Statistical Service Examination, 2023 पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुलेगी, विवरण जांचें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल