UPSC Geo Scientist 2025: यूपीएससी जियो साइंटिस्ट इंटरव्यू शेड्यूल upsc.gov.in पर जारी, ई-समन लेटर जल्द
Abhay Pratap Singh | September 9, 2025 | 05:23 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा, 2025 के परिणाम 24 जुलाई को घोषित किए गए थे।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 9 सितंबर को कंबाइंड जियो साइंटिस्ट (मेन्स) एग्जाम 2025 के लिए घोषित परिणाम के आधार पर साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, योग्य उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी जियो साइंटिस्ट इंटरव्यू 2025 का आयोजन 23 से 26 सितंबर तक किया जाएगा।
यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक भर्ती 2025 के तहत आयोजित साक्षात्कार चरण में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की सूची यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। यूपीएससी जियो साइंटिस्ट पर्सनालिटी टेस्ट शेड्यूल में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, इंटरव्यू डेट व टाइम और सत्र जैसे विवरण की जांच कर सकते हैं।
पीटी शेड्यूल के अनुसार, साक्षात्कार दो पालियों में होगा। पहली पाली के लिए सुबह 9:00 बजे से और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:00 बजे के लिए व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) कराया जाएगा। यूपीएससी जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 21 और 22 जून को आयोजित की गई थी और परिणाम 24 जुलाई को जारी किया गया था।
अधिसूचना में कहा गया कि, उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के ई-समन पत्र जल्द ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिन्हें आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in और www.upsconline.gov.in से डाउनलोड किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को आवंटित साक्षात्कार की तिथि और समय में परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।”
नोटिस में कहा गया कि, “इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यदि रेल द्वारा यात्रा करते हैं. तो द्वितीय/शयनयान श्रेणी (मेल एक्सप्रेस) का रेल किराया दिया जाएगा। यह सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए लागू होगा।” इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपीएससी द्वारा श्रेणी-1 में 24 पद और श्रेणी-2 में कुल 61 पदों को भरा जाएगा।
UPSC Geo-Scientist Interview Call Letter 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएससी जियो साइंटिस्ट इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, जियो-साइंटिस्ट मेन्स इंटरव्यू कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार