UPSC ESE 2026 Exam Date: यूपीएससई ईएसई प्रीलिम्स एग्जाम शेड्यूल upsc.gov.in पर जारी, 8 फरवरी को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | November 6, 2025 | 06:38 PM IST | 1 min read
यूपीएससी ईएसई चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (चरण 1), मुख्य परीक्षा (चरण 2) और व्यक्तिगत परीक्षण चरण शामिल है।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 (ESE Prelims 2026) का आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससई ईएसई प्रीलिम्स 2026 एग्जाम 8 फरवरी, 2026 को देशभर में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी ईएसई 2026 प्रारंभिक परीक्षा दो पेपरों के लिए दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली में सामान्य अध्ययन एवं इंजीनियरिंग अभिक्षमता (पेपर-1) की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, दूसरी पाली का समय विषय-विशिष्ट पेपर (पेपर 2) के लिए दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे है।
आयोग द्वारा यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स 2026 पेपर 2 का आयोजन चार इंजीनियरिंग विषयों सिविल , मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग के लिए अलग-अलग किया जाएगा। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससई ईएसई प्रीलिम्स एग्जाम 2026 का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी ईएसई 2026 परीक्षा चार इंजीनियरिंग शाखाओं में कुल 474 पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी। यूपीएससी ईएसई चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (चरण 1), मुख्य परीक्षा (चरण 2) और व्यक्तिगत परीक्षण चरण शामिल है। ईएसई प्रीलिम्स में सफल कैंडिडेट यूपीएससी ईएसई मेन्स 2026 में उपस्थित होंगे।
UPSC ESE Prelims 2026 Exam Date: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स 2026 एग्जाम शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| परीक्षा तिथि और दिन | विषय | पेपर का प्रकार | परीक्षा की अवधि | कुल अंक |
|---|---|---|---|---|
|
8 फरवरी, 2026
(रविवार) |
सामान्य अध्ययन एवं इंजीनियरिंग अभिक्षमता (पेपर-1)
|
ऑब्जेक्टिव टाइप | 120 मिनट ( 2 घंटे) | 200 अंक |
|
सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग
(विषय-विशिष्ट पेपर 2) |
ऑब्जेक्टिव टाइप
|
180 मिनट (3 घंटे) | 300 अंक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार