UPSC EPFO Final Result 2023: ईपीएफओ असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर फाइनल परिणाम जारी, 159 अभ्यर्थी सफल
Santosh Kumar | July 16, 2024 | 12:21 PM IST | 1 min read
आयोग ने नोटिफिकेशन में कहा कि अंतिम परिणाम 2 जुलाई 2023 को आयोजित भर्ती परीक्षा और 3 से 14 जून तक आयोजित इंटरव्यू के आधार पर तैयार किया गया है।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी ईपीएफओ परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने सफल अभ्यर्थियों की सूची पीडीएफ फाइल में परिणाम के रूप में जारी की है।
यूपीएससी ईपीएफओ रिजल्ट 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। आयोग ने नोटिफिकेशन में कहा कि अंतिम परिणाम 2 जुलाई 2023 को आयोजित भर्ती परीक्षा और 3 से 14 जून तक आयोजित इंटरव्यू के आधार पर तैयार किया गया है।
UPSC EPFO APFC Result 2023: स्कोरकार्ड जल्द
यूपीएससी ने असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पद पर नियुक्ति के लिए कुल 159 उम्मीदवारों की सिफारिश की है। इनमें से 2 उम्मीदवारों को 3 महीने के प्रशिक्षण, 8 को 6 महीने के प्रशिक्षण, 2 अन्य को 9 महीने के प्रशिक्षण और 7 अन्य को 1 वर्ष के प्रशिक्षण के लिए अनुशंसित किया गया है।
आयोग ने कहा कि साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों के अंक, कट-ऑफ अंक आदि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद या परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। यूपीएससी ने परिणाम अधिसूचना में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर का उल्लेख किया है।
Also read NEET, NET विवादों के बीच UPSC का नया कदम, एआई आधारित सीसीटीवी से होगी परीक्षा की निगरानी
UPSC EPFO APFC Final Result 2023: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी अंतिम परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'What's New' टैब में 'UPSC EPFO Final Result' लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर के परिणाम की पीडीएफ खुलेगी।
- इसमें अभ्यर्थी रोल नंबर चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा