UPSC CSE Interview 2024: यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू आज से शुरू, 2,845 उम्मीदवार होंगे शामिल
Saurabh Pandey | January 7, 2025 | 05:42 PM IST | 1 min read
यूपीएससी इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए कुल 2,845 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जो विभिन्न सिविल सेवाओं में 1,056 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान का हिस्सा हैं। यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू दो सत्रों में आयोजित किए जाएंगे।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2024 के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) शुरू कर दिया है। यूपीएससी सीएसई मेन्स 2024 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं। यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू 17 अप्रैल, 2025 तक जारी रहेगा।
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 9 दिसंबर, 2024 को घोषित सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 के रिजल्ट्स के आधार पर, आयोग ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) शुरू हो चुका है। पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए पात्र 2845 उम्मीदवारों का इंटरव्यू शेड्यूल, जिसमें उनका रोल नंबर, तारीख और इंटरव्यू सत्र शामिल है।
UPSC CSE PT Dates 2024: यूपीएससी सीएसई पीटी डेट्स
यूपीएससी सीएसई पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) 7 जनवरी से 17 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। पहली पाली में इंटरव्यू के लिए रिपोर्टिंग समय 9 बजे और दोपहर के सत्र के लिए रिपोर्टिंग समय 1 बजे है। इन 2845 उम्मीदवारों के पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के ई-समन पत्र शीघ्र ही उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट यानी https://www.upsc.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
यूपीएससी सीएसई के लिए जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित तिथि और समय के भीतर डीएएफ- II जमा नहीं किया है, उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और उस उम्मीदवार को कोई ई-समन पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
UPSC CSE PT Dates 2024: आयोग उम्मीदवारों को यात्रा भत्ता देगा
यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार द्वितीय या स्लीपर श्रेणी के ट्रेन किराए (मेल एक्सप्रेस) के बराबर यात्रा प्रतिपूर्ति के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों को दोनों तरफ के टिकटों की हार्ड कॉपी/प्रिंट आउट जमा करना होगा, जिसमें निर्धारित टीए के साथ किराए का विवरण दिखाया जाएगा। यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि इंटरव्यू की तारीख और समय में बदलाव के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी