UPSC CSE Mains Interview Schedule 2023: यूपीएससी सीएसई मेन्स चरण-3 के लिए upsc.gov.in पर इंटरव्यू शेड्यूल जारी
Abhay Pratap Singh | February 16, 2024 | 09:43 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सीएई 2023 साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यात्रा व्यय दिया जाएगा। यह यात्रा व्यय सिर्फ ट्रेन (सेकेंड क्लास या स्लीपर क्लास 'मेल/एक्सप्रेस') से सफर करने के लिए मान्य है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2023 चरण-3 के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी सीएसई 2023 इंटरव्यू कार्यक्रम देख सकते हैं।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 817 उम्मीदवारों का पर्सनालिटी टेस्ट (पीटी) 18 मार्च से 9 अप्रैल 2024 तक आयोजित किया जाएगा। पीटी शेड्यूल में कैंडिडेट का रोल नंबर, साक्षात्कार तिथि और साक्षात्कार सत्र की जानकारी दी गई है।
आयोग द्वारा जारी नोटिस में बताया गया कि इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति दी जाएगी। यात्रा प्रतिपूर्ति केवल सेकेंड क्लास या शयनयान श्रेणी के रेल किराये (मेल एक्सप्रेस) के लिए प्रदान की जाएगी।
आयोग ने बताया प्रथम पाली के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 9 बजे है। जबकि द्वितीय पाली के उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1 बजे होगा। उम्मीदवारों को सूचित किए गए व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) की तारीख और समय में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
यूपीएससी सिविल सर्विस 2024 चरण-3 पीटी: एडमिट कार्ड डाउनलोड
आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर ई-समय डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “e-SUMMON for VARIOUS EXAMINATIONS OF UPSC” लिंक पर जाएं।
- फिर ई-समन लेटर लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
यूपीएससी द्वारा जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी सीएसई मेन्स (2023) इंटरव्यू में शामिल होने वाले कैंडिडेट के लिए ई-समन पत्र जारी किया जाएगा। यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन पिछले वर्ष 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर को दो पालियों में किया गया था।
अगली खबर
]CBSE Exam: सीबीएसई ने किसानों के प्रदर्शन के चलते कक्षा 12वीं की परीक्षा स्थगित करने के दावों का खंडन किया
सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है। इससे पहले भी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के संबंध में फर्जी खबरों के प्रसार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही थी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग