UPSC CSE 2026 Prelims Answer Key: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा प्रीलिम्स की आंसर की upsc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | May 27, 2026 | 03:43 PM IST | 1 min read
यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है, जिस पर उम्मीदवार साक्ष्यों के साथ 'क्वेश्चन पेपर रिप्रेजेंटेशन पोर्टल' के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आईएएस (IAS), आईएफएस (IFS) और आईपीएस (IPS) समेत अन्य प्रशासनिक सेवाओं के लिए आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पेपरों - सामान्य अध्ययन (जीएस) पेपर-1 और सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) पेपर-2 के सभी सेटों (A, B, C, D) की आंसर-की अलग-अलग उपलब्ध कराई गई है।
यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स आंसर-की जारी होने के साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर संदेह है, तो वे यूपीएससी के समर्पित 'क्वेश्चन पेपर रिप्रेजेंटेशन पोर्टल' (Question Paper Representation Portal) के माध्यम से अपनी चुनौतियां या आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति के समर्थन में साक्ष्य और स्पष्टीकरण भी अपलोड करना होगा। इसके बाद, विषय विशेषज्ञों की एक टीम इन सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगी, जिसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, अंतिम आंसर-की पूरी चयन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही जारी की जाएगी।
UPSC CSE Prelims 2026: आंसर-की डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “What’s new” टैब के अंतर्गत 'UPSC CSE Answer Key' के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद सामान्य अध्ययन (GS) पेपर-1 और पेपर-2 (CSAT) के लिए “Answer Keys” का चयन करें।
- अब स्क्रीन पर उत्तर कुंजी की एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
- इस पीडीएफ को डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा