UPPSC Staff Nurse Result 2023: यूपीपीएससी स्टाफ नर्स प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट uppsc.up.nic.in पर जारी
Saurabh Pandey | February 22, 2024 | 11:56 AM IST | 1 min read
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स प्रीलिम्स परीक्षा 2023 19 दिसंबर 2023 को पांच जिलों-प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर नगर, गोरखपुर और मेरठ में आयोजित की गई थी। इस भर्ती का लक्ष्य कुल 2240 रिक्तियों को भरना है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स प्रीलिम्स परीक्षा 2023 एलोपैथिक (पुरुष/महिला) का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपीपीएससी स्टाफ नर्स प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 3962 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए योग्य घोषित किया गया है।
यूपीएसएससी स्टाफ नर्स प्रीलिम्स 2023 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।
पांच जिलों में हुई थी परीक्षा
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स परीक्षा 2023 19 दिसंबर 2023 को पांच जिलों-प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर नगर, गोरखपुर और मेरठ में आयोजित की गई थी।जिसमें चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग महिला शाखा के 1555 पद तथा पुरुष शाखा के 171 पद शामिल थे।
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स मुख्य परीक्षा 2024 में शामिल होने के लिए कुल 3,962 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इनमें से 2,807 महिलाएं और 1,155 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कट ऑफ अंक आदि की सूचना अंतिम चयन परिणाम जारी होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
जिन उम्मीदवारों ने स्टॉफ नर्स प्रीलिम्स परीक्षा 2023 में सफलता हासिल की है , वे अब UPPSC Staff Nurse Mains Exam 2024 में बैठने के लिए पात्र होंगे।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर स्टाफ नर्स एलोपैथिक प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
- अब इसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]UPSSSC Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी असिस्टेंट अकाउंटेंट-ऑडिटर भर्ती शुरू, upsssc.gov.in से करें आवेदन
UPSSSC Recruitment 2024: यूपी असिस्टेंट अकाउंटेंट-ऑडिटर पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी