UPPSC Staff Nurse Answer Key 2024: यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा आंसर-की uppsc.up.nic.in पर जारी
Saurabh Pandey | September 11, 2024 | 10:38 AM IST | 1 min read
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स (आयुर्वेद) भर्ती परीक्षा 8 सितंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार), मुख्य परीक्षा (लिखित) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/महिला) और स्टाफ नर्स यूनानी (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा 2023 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स (आयुर्वेद) भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार यदि जारी की गई आंसर-की से असंतुष्ट हैं, तो वे अधिसूचना में दिए गए प्रारूप में 16 सितंबर तक अपना सुझाव, आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग की तरफ से कहा गया है कि बिना साक्ष्य के उठाई गई आपत्ति पर पैनल विचार नहीं करेगा। उम्मीदवारों को आंसर-की चैलेंज के समय संबंधित प्रश्न उत्तर के साक्ष्य भी जमा करने होंगे।
UPPSC Staff Nurse Answer Key 2024: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर आंसर की टैब पर जाएं।
- स्टाफ नर्स (आयुर्वेद/यूनानी) आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अब आंसर की चेक करें और डाउनलोड करें
- अपनी आपत्ति, सुझाव प्रस्तुत करें, यदि कोई हो
UPPSC Staff Nurse Answer Key 2024: चयन प्रक्रिया
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स (आयुर्वेद) भर्ती परीक्षा 8 सितंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार), मुख्य परीक्षा (लिखित) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
UPPSC Staff Nurse Answer Key 2024: रिक्तियों का विवरण
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स (आयुर्वेद) भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 327 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 48 रिक्तियां स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष) के पद के लिए, 252 स्टाफ नर्स आयुर्वेद (महिला) के लिए, 2 स्टाफ नर्स यूनानी (पुरुष) के लिए और 25 रिक्तियां स्टाफ नर्स यूनानी (महिला) के लिए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच