UPPSC RO-ARO Recruitment 2026: यूपीपीएससी आरओ-एआरओ भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, शुल्क, चयन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | October 26, 2026 | 01:42 PM IST | 1 min read
यूपीपीएससी ने आरओ-एआरओ भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रिव्यू ऑफिसर (RO), असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) और अन्य समकक्ष पदों के लिए 501 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 तक है।
अंतिम तिथि तक जो उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा कर चुके होंगे, वे 3 दिसंबर तक शुल्क समाधान और त्रुटि सुधार सकेंगे।
UPPSC RO-ARO Recruitment 2026: आयुसीमा
यूपीपीएससी आरओ-एआरओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ग और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
UPPSC RO-ARO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
वर्ग
|
परीक्षा शुल्क
|
प्रोसेसिंग शुल्क
|
कुल
|
|
अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी
|
100 रुपये
|
25
रुपये
|
125
रुपये
|
|
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति
|
40
रुपये
|
25
रुपये
|
65
रुपये
|
|
दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी)
|
शून्य
|
25
रुपये
|
25
रुपये
|
|
भूतपूर्व सैनिक
|
40
रुपये
|
25
रुपये
|
65
रुपये
|
UPPSC RO-ARO Recruitment 2026: पात्रता मानदंड
- समीक्षा अधिकारी (आरओ) - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) - स्नातक की डिग्री + ओ लेवल (डीओईएसीसी/एनआईईएलआईटी) या समकक्ष + 25 शब्द प्रति मिनट की हिंदी टाइपिंग गति होनी चाहिए।
- समीक्षा अधिकारी (अकाउंट) / सहायक समीक्षा अधिकारी (अकाउंट) - अकाउंटेंसी के साथ बी.कॉम + कंप्यूटर एप्लीकेशन में ओ लेवल + देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान।
- मैनेजर/केयर-टेकर/रिसेप्शनिस्ट/स्टोर कीपर - अधिसूचना में दी गई विशिष्ट प्राथमिकताओं के साथ स्नातक की डिग्री।
UPPSC RO-ARO Exam Pattern 2026: प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न
|
विषय
|
प्रश्न
|
अंक
|
अवधि
|
|
सामान्य अध्ययन
|
140
|
140
|
-
|
|
सामान्य हिंदी
|
60
|
60
|
-
|
|
कुल
|
200
|
200
|
3 घंटे
|
UPPSC RO-ARO Exam Pattern 2026: मुख्य परीक्षा पैटर्न
|
प्रश्नपत्र
|
विषय
|
अंक
|
अवधि
|
|
प्रश्नपत्र I
|
सामान्य अध्ययन – I
|
200
|
3 घंटे
|
|
प्रश्नपत्र II
|
सामान्य अध्ययन – II
|
200
|
3 घंटे
|
|
प्रश्नपत्र III
|
सामान्य हिंदी एवं आलेखन
|
200
|
3 घंटे
|
|
प्रश्नपत्र IV
|
हिंदी निबंध
|
200
|
3 घंटे
|
|
कुल
|
|
800
|
|
UPPSC RO-ARO Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ)
- मुख्य परीक्षा (वर्णनात्मक)
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार