Saurabh Pandey | August 29, 2026 | 01:40 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पॉलिटेक्निक लेक्चरर (तकनीकी शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अपनी लॉगिन जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, लिंग और सिक्योरिटी कोड का इस्तेमाल करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र के साथ दो फोटो तथा पहचान पत्र की मूल प्रति और एक फोटोकॉपी अनिवार्य रूप से केंद्र पर लानी होगी। आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी कक्ष निरीक्षक को देनी होगी। परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर भर्ती परीक्षा 6 सितंबर 2026 (रविवार) को प्रदेश के 6 जिलों-लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी और मेरठ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Also read SSC Stenographer 2025 Final Result: एसएससी स्टेनोग्राफर फाइनल रिजल्ट जारी, 1715 कैंडिडेट चयनित
पाली | समय | पेपर विवरण |
पेपर 1 (सुबह) | सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक (2.5 घंटे) | सामान्य हिंदी + कोर टेक्निकल ब्रांच |
पेपर 2 (दोपहर) | दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक (2.5 घंटे) | सामान्य अध्ययन + कोर टेक्निकल ब्रांच |
उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत परीक्षा में नकल करने, कराने, प्रश्नपत्र लीक करने या साजिश रचने पर सख्त दंड का प्रावधान है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।