UP Homeopathic Medical Officer Exam 2026: यूपीपीएससी होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर स्क्रीनिंग टेस्ट सिटी स्लिप जारी

Santosh Kumar | October 16, 2026 | 03:44 PM IST | 1 min read

यह परीक्षा एक ही सत्र में होगी और इसके माध्यम से होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

स्क्रीनिंग परीक्षा 24 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर की भर्ती के लिए होने वाली स्क्रीनिंग टेस्ट सिटी स्लिप जारी कर दी है, जिससे उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर का पता लगा सकें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बना सकें। स्क्रीनिंग परीक्षा 24 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यह परीक्षा एक ही सत्र में होगी और इसके माध्यम से होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आयोग ने पहले ही स्क्रीनिंग परीक्षा के ढांचे और अंकन पद्धति को स्पष्ट किया गया।

UP Homeopathic Medical Officer Exam 2026: एडमिट कार्ड कब?

उम्मीदवार वेबसाइट पर और अपना ओटीआर नंबर तथा अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके अपनी 'सिटी स्लिप' डाउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी वेबसाइट पर दिए गए संबंधित लिंक के माध्यम से आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले, यानी 21 अक्टूबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और उससे जुड़े निर्देश डाउनलोड करने के लिए अपने ओटीआर नंबर का उपयोग करना होगा।

Also read IBPS SO Prelims Result 2026: आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स रिजल्ट ibps.in पर जारी, मुख्य परीक्षा तिथि जानें

UP Homeopathic Medical Officer Exam 2026: जरूरी दस्तावेज

परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों के लिए दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें, पहचान पत्र की मूल प्रति तथा उसकी एक फोटोकॉपी ले जाना अनिवार्य है। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य विभिन्न विभागों में होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर के पदों को भरना है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, और परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]