UPPSC GIC Lecturer Exam 2026: राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा की तारीखें घोषित, 14 और 17 जून को एग्जाम
Saurabh Pandey | June 2, 2026 | 09:12 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती के 13 मुख्य विषयों की परीक्षा 14 जून को प्रदेश के 67 जिलों में आयोजित की जाएगी। वहीं, कारागार प्रशासन से जुड़े मनोविज्ञान और अपराध विज्ञान विषयों की परीक्षा 17 जून को दो शिफ्टों में केवल लखनऊ में होगी।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) प्रवक्ता (पुरुष/महिला) भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा-2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 जून और 17 जून 2026 को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दो अलग-अलग चरणों में विषयों के आधार पर आयोजित होगी।
आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रवक्ता (जीआईसी) के 13 मुख्य विषयों की प्रारंभिक परीक्षा 14 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रदेश के 67 जनपदों में केवल एक सत्र में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक संपन्न होगी। इनमें हिन्दी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, उर्दू, गणित, समाजशास्त्र, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, नागरिक शास्त्र और रसायन विज्ञान के विषय शामिल हैं।
17 जून को लखनऊ में होगी प्रवक्ता (कारागार प्रशासन) की परीक्षा
प्रवक्ता भर्ती के अंतर्गत 'कारागार प्रशासन' से संबंधित दो विशेष विषयों की परीक्षा 17 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा केवल लखनऊ जनपद के केंद्रों पर दो अलग-अलग सत्रों (शिफ्टों) में होगी-
- प्रथम सत्र (सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक) - मनोविज्ञान (Psychology) विषय की परीक्षा होगी।
- द्वितीय सत्र (दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक) - अपराध विज्ञान और दण्डशास्त्र (Criminology and Penology) विषय की परीक्षा ली जाएगी।
Also read Jharkhand TET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट 20 जून तक बढ़ी
UPPSC GIC Lecturer Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 14 जून से शुरू हो रही है, इसलिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) जून के पहले या दूसरे हफ्ते में आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर प्रवेश पत्र लाइव कर देगा। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य होगा।
UPPSC GIC Lecturer Exam 2026: परीक्षा पैटर्न
आयोग द्वारा 14 जून को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा ऑब्जेक्टिव (MCQ) टाइप होगी, जिसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें वैकल्पिक विषय से 80 प्रश्न और सामान्य अध्ययन से 40 प्रश्न शामिल होंगे। यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी, जिसे हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी लागू रहेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल