UPPSC ACF-RFO Exam 2025: यूपी सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथियां जानें
Saurabh Pandey | July 9, 2026 | 08:43 AM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वनाधिकारी (मुख्य) परीक्षा-2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जो 14 से 28 जुलाई 2026 तक लखनऊ में आयोजित होगी।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 'सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वनाधिकारी (मुख्य) परीक्षा-2025' के लिए पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। मुख्य परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वनाधिकारी मुख्य भर्ती परीक्षा का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ जनपद में किया जाएगा।
UPPSC ACF RFO Mains Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना ओटीआर नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद विवरण सत्यापित करने के बाद अपना प्रवेश-पत्र और परीक्षा से जुड़े जरूरी अनुदेश डाउनलोड कर लें।
- अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज जानकारियों को सत्यापित कर लें।
परीक्षा केंद्र पर इन दस्तावेजों को साथ लाना अनिवार्य
यूपी सहायक वन संरक्षक/ क्षेत्रीय वनाधिकारी मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर नियत तिथि और समय पर अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा:
- प्रवेश-पत्र की प्रति।
- दो पासपोर्ट साइज फोटो।
- मूल आईडी प्रूफ और उसकी एक फोटोकॉपी
- आईडी प्रूफ की एक फोटोकॉपी परीक्षा कक्ष के इन्विजिलेटर को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
UPPSC ACF RFO Mains 2025: 14 जुलाई से शुरू होगी परीक्षा
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यह मुख्य परीक्षा 14 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2026 तक जनपद लखनऊ में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने ओटीआर नंबर का उपयोग करके आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC ACF RFO Mains Admit Card 2025: रिपोर्टिंग समय
आयोग ने एंट्री के समय को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, परीक्षा शुरू होने के नियत समय से 45 मिनट पहले मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
Also read MP Police Final Result 2026: एमपीईएसबी सूबेदार व सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, कटऑफ जारी
नकल करने या कराने पर आजीवन कारावास
विज्ञप्ति में 'उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024' का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। आयोग के उपसचिव राजेश कुमार द्वारा जारी इस नोटिस में सख्त चेतावनी दी गई है कि परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करना, नकल करना या कराना, प्रश्नपत्र लीक करना या इसका षड्यंत्र रचना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इस अधिनियम के तहत दोषी पाए जाने पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार