UPPRPB Admit Card 2025: यूपी पुलिस एसआई, एएसआई व कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा के एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जारी
Santosh Kumar | October 28, 2025 | 10:31 PM IST | 1 min read
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए परीक्षा 1 नवंबर को होगी, जबकि एसआई-एएसआई पदों के लिए परीक्षा 2 नवंबर को निर्धारित है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए लिखित परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। ये एडमिट कार्ड एसआई (गोपनीय), एएसआई (क्लर्क/अकाउंटेंट) और कंप्यूटर ऑपरेटर पदों की परीक्षा के लिए जारी किया गया है।
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए परीक्षा 1 नवंबर को होगी, जबकि एसआई-एएसआई पदों के लिए परीक्षा 2 नवंबर को निर्धारित है। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर होगी। उम्मीदवारों को प्रवेश पाने के लिए अपने एडमिट कार्ड साथ लाने होंगे।
UPPRPB Admit Card 2025: यूपी पुलिस एडमिट कार्ड विवरण
बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। यूपी पुलिस एसआई और एएसआई परीक्षा कुल 400 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा होगी। प्रश्नपत्र में 200 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जिनमें 4 खंड शामिल होंगे।
यूपी पुलिस एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट का समय और रिपोर्टिंग समय लिखा होगा। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
UP Police Admit Card 2025: अवैध गतिविधि की जानकारी दें
अगर किसी के पास पेपर लीक, नकल या सॉल्वर गैंग जैसी किसी भी अवैध गतिविधि के बारे में जानकारी है, तो वह satarkta.policeboard@gmail.com पर ईमेल कर सकता है या व्हाट्सएप नंबर 9454457951 पर भेज सकता है।
परीक्षा एक ही पाली में होगी। उम्मीदवार को अपने प्रवेश पत्र पर एक हाल ही की रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो चिपकानी होगी। इसके साथ ही, उन्हें एक अतिरिक्त रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो भी परीक्षा केंद्र पर लानी होगी।
अगली खबर
]CG Vyapam Recruitment 2025: हेल्थ कोऑर्डिनेटर परीक्षा शेड्यूल जारी, 9 नवंबर को एग्जाम, एडमिट कार्ड डेट जानें
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in के माध्यम से सीजी व्यापम हेल्थ कोऑर्डिनेटर भर्ती 2025 का परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पदों के लिए परीक्षा 9 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार