UPMSP Compartment Exam 2025: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि जारी, शिफ्ट टाइमिंग्स जानें
Saurabh Pandey | June 30, 2025 | 10:17 AM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में परीक्षार्थी निर्धारित तिथि को परीक्षा प्रारम्भ होने के 45 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र पर अवश्य पहुंच जाएं, जिससे परीक्षार्थियों को सुनियोजित एवं नियंत्रित ढंग से परीक्षा कक्षों में बैठाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा सके।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट (12वीं) कंपार्टमेंट परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 19 जुलाई 2025 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। हाईस्कूल इम्प्रूवमेन्ट / कम्पार्टमेंट परीक्षा सुबह की पाली में 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी। वहीं इंटररमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक होगी।
UPMSP Compartment Exam 2025: एग्जाम गाइडलाइंस
हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट / कम्पार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षाएं जनपद मुख्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निर्धारित किए गए परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक परीक्षा केन्द्रों पर निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे-
- परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी / केन्द्र व्यवस्थापक/अध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अतिरिक्त बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरू तरह से वर्जित रहेगा।
- केन्द्र व्यवस्थापक ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे, जिससे कि परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने पाए।
- इसी प्रकार परीक्षा समाप्त होने के बाद भी ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
- परीक्षा कक्ष के भीतर परीक्षार्थियों को मोबाइल, स्मार्ट वॉच अथवा किसी भी प्रकार के अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
- परीक्षा के दौरान कक्षों में वाइस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे एवं राउटर आदि पूरी ,तरह क्रियाशील रहेंगे।
- परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्नपत्रों के रख-रखाव की समग्र व्यवस्था मुख्य परीक्षा की भांति निर्धारित स्ट्रांग रूम के डबल लाक युक्त आलमारी में ही की जाएंगी।
- स्ट्रांग रूम 24×7 क्रियाशील वाइस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा।
- प्रश्नपत्रों के पैकेटों को केन्द्र व्यवस्थापक, बाहरी केन्द्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट के समक्ष सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही खोले एवं वितरित किए जाएंगे।
UPMSP Compartment Exam 2025: एडमिट कार्ड विवरण
सम्बंधित प्रधानाचार्य परिषद् की आधिकारि वेबसाइट www.upmsp.edu.in से पंजीकृत परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र डाउनलोड कर उस पर साइन करने के बाद सम्बंधित परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराएंगे।
UPMSP Compartment Exam 2025: रिपोर्टिंग टाइम
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में परीक्षार्थी निर्धारित तिथि को परीक्षा प्रारम्भ होने के 45 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र पर अवश्य पहुंच जाएं, जिससे परीक्षार्थियों को सुनियोजित एवं नियंत्रित ढंग से परीक्षा कक्षों में बैठाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा सके।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार