UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट रिजल्ट आज upresults.nic.in पर होगा जारी
Saurabh Pandey | April 20, 2024 | 06:52 AM IST | 1 min read
यूपी बोर्ड की तरफ से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 260 केंद्र बनाए गए थे। इस बार बोर्ड हर वर्ष की तुलना में पहले नतीजे जारी कर रहा है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) आज दोपहर 2 बजे यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 जारी करेगा। यूपी बोर्ड परीक्षा दे चुके 55 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार आज थम जाएगा। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।
यूपी बोर्ड की तरफ से एक नोटिस जारी कर रिजल्ट जारी करने की सूचना दी गई है। इसके मुताबिक यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट आज यानी 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा। परीक्षाफल माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइटों upresults.nic.in या upmsp.edu.in से डाउनलोड किया जा सकेगा।
यूपीएमएसपी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए राज्य भर में 8,265 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड द्वारा परीक्षा वॉइस रिकॉर्डर और सीसीटीबी कैमरे की निगरानी में सकुशल संपन्न कराई गई है।
तीन लाख से अधिक ने छोड़ी परीक्षा
इस वर्ष, लगभग 3,24,008 छात्र परीक्षाओं से अनुपस्थित रहे, जिनमें 1,84,986 छात्र हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा से और 1,39,022 छात्र इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
राजधानी लखनऊ में स्थित विद्या समीक्षा केंद्र भवन में कंट्रोल रूम स्थापित कर एग्जाम सेंटर्स की मॉनिटरिंग कराई गई। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा परिषद, मुख्यालय प्रयागराज और परिषद के पांच क्षेत्रीय कार्यालयों में प्रश्नपत्र सुरक्षा के मद्देनजर कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाकर स्ट्रांग रूम और परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग हुई।
up board रिजल्ट डाउनलोड की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाएं।
- अब कक्षा 10, 12 परिणाम 2024 के लिए परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्मतिथि सहित आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- यूपी बोर्ड परिणाम 2024 मार्कशीट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]JAC Board 10th Result 2024: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट jacresults.com पर जारी, 90.39 प्रतिशत छात्र पास
JAC Board 10th Result 2024: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना रिजल्ट लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से चेक कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल