UPTET 2026 Certificate: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा सर्टिफिकेट certificates.upessc.org पर जारी

Saurabh Pandey | September 7, 2026 | 08:43 PM IST | 2 mins read

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा का सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीटीईटी सर्टिफिकेट 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक अब upessc.up.gov.in पर एक्टिवेट हो गया है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के सर्टिफिकेट 2026 जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार यूपी टीईटी परीक्षा पास कर चुके हैं, वे अब आधिकारिक upessc.up.gov.in पर जाकर अपना पात्रता प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी टीचर (कक्षा 1 से 5) और अपर प्राइमरी टीचर (कक्षा 6 से 8) की भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए यह प्रमाण पत्र एक जरूरी दस्तावेज है।

यूपी टीईटी सर्टिफिकेट पीडीएफ अब सिर्फ यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपना पात्रता सर्टिफिकेट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

UPTET 2026 Certificate: सर्टिफिकेट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'UPTET Certificate Download 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना 10 अंकों का रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड डालें।
  4. अपना सर्टिफिकेट देखने के लिए जानकारी सबमिट करें।
  5. अब ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करें और उसे सेव कर लें।
  6. अंत में भर्ती के समय इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

UPTET 2026 Result: रिजल्ट पहले ही घोषित

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) में शामिल अभ्यर्थियों का परिणाम 26 अगस्त 2026 को घोषित किया गया है, जिसमें प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) के लिए परीक्षा में सम्मिलित कुल 7,13,648 अभ्यर्थियों में से (80.07 प्रतिशत) 5,71,435 अभ्यर्थी तथा उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 तक) के लिए परीक्षा में शामिल कुल 1057021 अभ्यर्थियों में से (71.85 प्रतिशत) 759513 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए है।

Also read SSC Exam Advisory: एसएससी परीक्षा में कंप्यूटर सिस्टम से अनधिकृत छेड़छाड़ करने पर होगी कार्रवाई, एडवाइजरी जारी

UPTET 2026: परीक्षा विवरण

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की लिखित परीक्षा 2 और 3 जुलाई 2026 को दो पालियों तथा 4 जुलाई 2026 को एक पाली में हुई थी। इस प्रकार परीक्षा कुल 5 पालियों (3 पाली उच्च प्राथमिक स्तर एवं 2 पाली प्राथमिक स्तर) में प्रदेश के 60 जनपदों में 955 परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न कराई गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]