UP Assistant Professor 2022 Admit Card: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 18-19 अप्रैल को होगी

Abhay Pratap Singh | April 15, 2026 | 05:33 PM IST | 2 mins read

यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।

यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022 के तहत कुल 981 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आज विज्ञापन संख्या-51 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) भर्ती 2022 के लिए लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, अभ्यर्थी का नाम / पिता का नाम और जन्मतिथि जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को वैध प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, क्योंकि इसके बिना परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सहायक आचार्य चयन पुनर्परीक्षा 18 एवं 19 अप्रैल, 2026 को दो-दो पालियों में आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी जिले के 53 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।”

UPESSC Assistant Professor Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों पालन करके उम्मीदवार यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीईएसएससी की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘नोटिस बोर्ड’ सेक्शन पर विजिट करें।
  • अब, ‘सहायक आचार्य - क्लिक हेयर’ पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • यूपी सहायक प्रोफेसर एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Also read JPSC CSE Admit Card 2026: जेपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड jpsc.gov.in पर जारी, 19 अप्रैल को होगा एग्जाम

UPESSC Assistant Professor 2022 Exam Schedule: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में उम्मीदवार यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2022 शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:

असिस्टेंट प्रोफेसर - रीएग्जाम (18 अप्रैल, 2026)
शिफ्ट-1 (सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक) शिफ्ट-2 (दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक)
विषय कोट विषय कोड
एशियन कल्चर (Asian Culture)
33
वनस्पति विज्ञान (Botany)
71
संगीत तबला (Music Tabla)
27
कृषि अर्थशास्त्र (Agricultural Economics) 88
शारीरिक शिक्षा (Physical Education)
50
हिंदी (Hindi)
01
उर्दू (Urdu)
07
लॉ (Law)
64
अंग्रेजी (English)
10 पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान (Animal Husbandry and Dairying)
92
समाजशास्त्र (Sociology)
41
संगीत गायन (Music Vocal)
25
रसायन विज्ञान (Chemistry)
70 दर्शनशास्त्र (Philosophy)
39
शिक्षाशास्त्र (Education)
38 मानव विज्ञान (Anthropology)
40
जन्तु विज्ञान (Zoology)
72

असिस्टेंट प्रोफेसर - रीएग्जाम (18 अप्रैल, 2026)
शिफ्ट-1 (सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक) शिफ्ट-2 (दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक)
विषय कोड विषय कोड
उद्यान विज्ञान (Horticulture)
90 सांख्यिकी (Statistics)
77
सैन्य विज्ञान/रक्षा अध्ययन (Military Science/Defence Studies) 51 मनोविज्ञान (Psychology)
37
चित्रकला (Drawing)
20 अर्थशास्त्र (Economics)
43
गृह विज्ञान (Home Science)
53 राजनीति विज्ञान (Political Science)
44
संस्कृत (Sanskrit)
16 प्राचीन इतिहास (Ancient History)
31
इतिहास (History)
30 वाणिज्य (Commerce)
68
गणित (Mathematics) 75 संगीत सितार/वादन (Music Sitar/Instrumental)
26
भूगोल (Geography)
36
भौतिकी (Physics)
76
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]