Trusted Source Image

JPSC CSE Admit Card 2026: जेपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड jpsc.gov.in पर जारी, 19 अप्रैल को होगा एग्जाम

Santosh Kumar | April 14, 2026 | 05:24 PM IST | 2 mins read

जेपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in से जेपीएससी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in से जेपीएससी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2026 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in से जेपीएससी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। सीएसई परीक्षा 19 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है, जिसमें उम्मीदवारों को उनके संबंधित जिलों के बारे में जानकारी दी गई।

परीक्षा झारखंड के विभिन्न जिलों में ऑफलाइन मोड में होगी। जेपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

जेपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड में रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का सटीक पता, समय-सारिणी और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल हैं। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

JPSC CSE Admit Card 2026: जेपीएससी सीएसई एग्जाम डेट, टाइम

जेपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 19 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर-I (सामान्य अध्ययन-I) सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, और पेपर-II (सामान्य अध्ययन-II) दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

जेपीएससी सीएसई 2026 के माध्यम से कुल 103 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें झारखंड प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा और अन्य सेवाएं शामिल हैं। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स में उत्तीर्ण होंगे, वे सीएसई मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

Also readJPSC CSE Prelims City Slip 2026: जेपीएससी सीएसई सिटी इंटिमेशन स्लिप jpsc.gov.in पर जारी

JPSC CSE Prelims Admit Card 2026: एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से जेपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'One Time Registration (OTR)' लिंक पर क्लिक करें।
  • ईमेल आईडी / मोबाइल नंबर / ओटीआर नंबर और पासवर्ड डालें।
  • जेपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • डिटेल्स चेक और जेपीएससी हॉल टिकट डाउनलोड कर लें।

जेपीएससी सीएसई एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस स्लिप में परीक्षा शहर, जिले और अन्य बुनियादी जानकारी का विवरण है, जिससे उम्मीदवार पहले से ही यात्रा और रहने की व्यवस्था कर सकें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications