Trusted Source Image

JTMACCE 2025 Final Answer Key: झारखंड माध्यमिक आचार्य अंतिम उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | April 15, 2026 | 04:37 PM IST | 1 min read

जेएसएससी माध्यमिक आचार्य अंतिम उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

जेएसएसएससी द्वारा झारखंड माध्यमिक आचार्य फाइनल आंसर की के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेएसएसएससी द्वारा झारखंड माध्यमिक आचार्य फाइनल आंसर की के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 15 अप्रैल को झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 (JTMACCE 2025) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in के माध्यम से झारखंड जेटीएमएसीसीई 2025 फाइनल आंसर की जांच सकते हैं।

जेएसएससी माध्यमिक आचार्य अंतिम उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेएसएसएससी द्वारा झारखंड माध्यमिक आचार्य फाइनल आंसर की के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। कैंडिडेट आंसर की की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

झारखंड माध्यमिक आचार्य 2025 परीक्षा 15 जनवरी से 22 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 23 मार्च से 28 मार्च, 2026 तक का समय दिया गया था। अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई चुनौतियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है।

Also readJECCE 2023 Paper Leak: झारखंड एक्साइज कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा लीक, 159 छात्रों सहित 5 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “दर्ज आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की गई है, जिसे आयोग की वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in/ पर 22 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक देखा जा सकता है।” चयन प्रक्रिया में प्री एग्जाम और मेन्स एग्जाम शामिल है।

अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। जेएसएसएससी माध्यमिक आचार्य भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 1373 पदों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Jharkhand Madhyamik Acharya Final Answer Key 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार झारखंड माध्यमिक आचार्य फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट पोर्टल https://jsace25.com/ पर विजिट करें।
  • लॉगिन विंडो में ईमेल आईडी दर्ज करें और Next पर क्लिक करें।
  • अब पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और इसे जांचें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications