UP TGT Admit Card 2026: यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड upessc.up.gov.in पर जारी, दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Santosh Kumar | May 30, 2026 | 03:13 PM IST | 1 min read
यूपी टीजीटी परीक्षा 3 और 4 जून को सुबह की पाली में 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी, जबकि दोपहर की पाली में 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) ने टीजीटी 2022 (विज्ञापन संख्या 01/2022) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड या चेक कर सकते हैं। यूपी टीजीटी सिटी स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है, जिसमें उम्मीदवारों को उन शहरों के बारे में जानकारी दी गई है जहां उनके परीक्षा केंद्र स्थित हैं।
भर्ती परीक्षा के लिए 614 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। 3,539 टीजीटी पदों के लिए कुल 8,68,531 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। उम्मीदवारों की बड़ी संख्या को देखते हुए, परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
UP TGT Admit Card 2026: यूपी टीजीटी परीक्षा का समय
यूपी टीजीटी परीक्षा 3 और 4 जून को होनी तय है। यूपी टीजीटी एग्जाम सिटी स्लिप की मदद से उम्मीदवार अपनी तैयारी और यात्रा की योजना बना सकते हैं। यूपी टीजीटी एग्जाम सिटी स्लिप में केवल परीक्षा शहर से संबंधित जानकारी होगी।
सुबह की पाली 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी, जबकि दोपहर की पाली 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए, विषयवार और पालीवार विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया है।
Also read UP TGT Exam City Slip 2022: यूपी टीजीटी एग्जाम सिटी स्लिप upessc.up.gov.in पर जारी, एडमिट कार्ड जल्द
UPESSC TGT Admit Card 2026: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट admitcards.upessc.org पर जाएं।
- पोर्टल पर आवश्यक क्रेंडेंशियल दर्ज करके आईडी लॉग इन करें।
- यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
उम्मीदवारों को यूपी टीजीटी परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार