JEECUP Admit Card 2026: यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड कल jeecup.admissions.nic.in पर होगा जारी, परीक्षा तिथि
Saurabh Pandey | May 26, 2026 | 12:45 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEEC) द्वारा कल, 27 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर JEECUP परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इस साल यूपी पॉलिटेक्निक की कंप्यूटर आधारित (CBT) प्रवेश परीक्षाएं 2 जून से 9 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए कल 27 मई, 2026 (बुधवार) को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक कल शाम तक आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र का पूरा पता दर्ज होगा।
JEECUP Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Download JEECUP Admit Card 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड/जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
JEECUP Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डिटेल्स
यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार यह जरूर चेक कर लें कि उसमें दी गई सभी जानकारियां सही हैं या नहीं। यदि किसी भी जानकारी में कोई गलती या त्रुटि पाई जाती है, तो उसे जल्द से जल्द परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क करके ठीक करवा लें।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- एप्लिकेशन नंबर
- जन्म तिथि
- फोटो
- हस्ताक्षर
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा की अवधि
- परीक्षा केंद्र का कोड और पता
- रिपोर्टिंग टाइम
- परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकारी के हस्ताक्षर और मुहर
- परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
Also read HTET Exam Dates 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथियां घोषित, 13-14 जून को एग्जाम
JEECUP Exam Date 2026: परीक्षा तिथि
JEECUP 2026 परीक्षा 2 से 9 जून, 2026 तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में A, E, B, C, D, F, G, H, I, L और K1 से K8 तक के विभिन्न समूह शामिल होंगे। प्रत्येक समूह इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन में विशिष्ट डिप्लोमा पाठ्यक्रमों से संबंधित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा