Santosh Kumar | May 11, 2026 | 12:43 PM IST | 1 min read
जीकप 2026 के माध्यम से, पूरे उत्तर प्रदेश में सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, फार्मेसी, होटल मैनेजमेंट और अन्य डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसीयूपी) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज है। इच्छुक उम्मीदवार आज रात तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए यह आखिरी मौका है। परिषद ने साफ किया है कि आवेदन शुल्क कल तक जमा किया जा सकता है। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाने के संबंध में अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी की गई है।
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जीकप 2026 के माध्यम से, पूरे उत्तर प्रदेश में सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, फार्मेसी, होटल मैनेजमेंट और अन्य डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा। आवेदन लिंक ऑनलाइन पोर्टल पर सक्रिय हैं।
आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को jeecup.admissions.nic.in या आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद, आवेदन पत्र भरना, ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करना और फीस जमा करना अनिवार्य है।
जो उम्मीदवार कल तक फीस जमा कर देंगे, उनके आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। गलत विवरण वाले फॉर्म रद्द भी किए जा सकते हैं। यूपी पॉलिटेक्निक 2026 एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि और अन्य प्रासंगिक जानकारी दर्ज होगी।
Also readJEECUP Admit Card 2026 Live: जीकप एडमिट कार्ड कब होगा जारी? डेट, ऑफिशियल वेबसाइट जानें
जीकप 2026 रजिस्ट्रेशन की समय सीमा समाप्त होने के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इच्छुक छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आज ही अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें और कल तक ज़रूरी फीस जमा कर दें।
जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को अपने जमा किए गए ऑनलाइन आवेदनों में गलतियों को सुधारने का अवसर 12 मई तक भी दिया जाएगा-जो कि पहले से निर्धारित तारीखों 9, 10 और 11 मई के अतिरिक्त होगा।
उन्होने कहा, "छात्र आक्रामक हो गए, अवरोधक फांदने लगे और पुलिस से भिड़ गए। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए। एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, और चार नामजद व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य की पहचान करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"
Santosh Kumar