UP Police Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में कांस्टेबल और जेल वार्डर के 25,455 पदों पर होगी भर्ती; अधिसूचना जल्द
Abhay Pratap Singh | December 2, 2025 | 12:39 PM IST | 2 mins read
इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के करीब 22,000 पद और जेल वार्डर के लगभग 2,800 पद भरे जाएंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर राज्य में पुलिस कांस्टेबल और जेल वार्डर के 25,455 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। शासन की मंजूरी के बाद यूपीपीआरपीबी द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी और जेल वार्डर सहित विभिन्न पदों के लिए दिसंबर 2025 में अधिसूचना जारी की जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश में कांस्टेबल के करीब 22,000 पद और जेल वार्डर के लगभग 2,800 पद भरे जाएंगे। भर्ती बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार यूपीपीआरबीपी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
यूपीपीआरपीबी ने पुलिस कांस्टेबल एवं जेल वार्डर भर्ती से संबंधित जानकारी साझा करते हुए आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, “आरक्षी नागरिक पुलिस, आरक्षी पीएसी, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, आरक्षी पीएसी महिला, आरक्षी पीएसी सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर एवं घुड़सवार पुलिस के रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति का प्रकाशन दिसंबर माह में किया जाएगा।”
भर्ती बोर्ड ने अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन में उम्मीदवार पात्रता मानदंड, कैटेगरी व जेंडर-वाइज रिक्तियां, आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियां सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
UP Police New Vacancy 2025: छात्रों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अखंड प्रताप नाम के यूजर ने लिखा, “वर्तमान में दो भर्तियां UPSI, UPHG चल ही रही है। एसआई का एग्जाम होने के बाद ही इस वैंकेंसी की घोषणा करें तो आपके लिए भी, सरकार के लिए भी और हम सब विद्यार्थियों के लिए भी ज्यादा बेहतर होगा।”
अविनाश शुक्ला ने आयु-सीमा में छूट को लेकर कहा, “यूपीपीआरपीबी से मेरा सिर्फ यही कहना है कि जेल वार्डर, पीएसी की वैकेंसी 2018 के बाद अब आ रही है। 7 साल बाद जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थी ओवरएज हो गए हैं। इसलिए कम से कम 5 वर्ष की आयु की छूट सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को दी जाए।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा