UP Police SI Admit Card 2026: यूपी पुलिस एसआई डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी
Saurabh Pandey | June 5, 2026 | 09:52 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर (SI) पद के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के अगले चरण के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिखित चरण में सफल होने वाले उम्मीदवार अब अपने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस चरण में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक (जैसे लंबाई और सीना) का टेस्ट किया जाएगा।
यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती के इस चरण में शामिल होने जा रहे सभी अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना और उसकी हार्ड कॉपी परीक्षा केंद्र पर ले जाना बेहद जरूरी है। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार को दस्तावेज सत्यापन (DV) और पीएसटी (PST) प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स -जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल से इसे प्राप्त कर सकते हैं।
UP Police SI DV, PST Admit Card 2026: परीक्षा केंद्र और जरूरी दस्तावेज
यूपी पुलिस एसआई डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक मानक परीक्षा के एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र का नाम, तिथि और रिपोर्टिंग समय की पूरी जानकारी दी गई है। बोर्ड ने सलाह दी है कि उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए अपने सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट (जैसे शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र और आईडी प्रूफ) के साथ-साथ उनकी फोटोकॉपी का एक सेट और पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लेकर जाएं।
UP Police SI DV, PST Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर लेटेस्ट नोटिस सेक्शन में "UP Police SI DV/PST Admit Card 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, इसमें दी गई सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें।
- अंत इसे डाउनलोड करें और इसका एक साफ प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
दस्तावेज सत्यापन, पीएसटी की तिथियां
| परीक्षा का चरण, विवरण | निर्धारित तिथि | दिन |
| कागजातों की जांच (DV) और शारीरिक मापदंड टेस्ट (PST) | 15 जून 2026 | सोमवार |
| रिजर्व-डे (Reserve Day) (यदि कोई छात्र तय तारीख पर नहीं पहुंच पाता, तो उसके लिए सुरक्षित दिन) | 16 जून 2026 और 17 जून 2026 | मंगलवार और बुधवार |
इसके बाद क्या होगा?
जो अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) को सफलतापूर्वक पास कर लेंगे, उन्हें परीक्षा के अगले और अंतिम चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET - दौड़) के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों को पास करने के बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर योग्य उम्मीदवारों को सब-इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।
अगली खबर
]BPSC 70 Final Result 2026: बीपीएससी 70वीं सीसीई परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जून के तीसरे सप्ताह में, अधिसूचना जारी
आयोग के अनुसार, अंतिम परिणाम जून 2026 के तीसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा। बीपीएससी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किए पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी है। बीपीएससी 70 फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल