UP Police Exam Fake Candidate: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
Press Trust of India | May 5, 2025 | 05:47 PM IST | 2 mins read
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तेजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन परिसर में जारी पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान गिरफ्तार फर्जी अभ्यर्थी की पहचान अभिषेक सोलंकी के रूप में हुई है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सोमवार (5 मई, 2025) को पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए मेडिकल जांच और चरित्र सत्यापन प्रक्रिया के दौरान एक व्यक्ति को अभ्यर्थी बनकर उपस्थित होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तेजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन परिसर में जारी पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान बुलंदशहर जिले के ककोड़ थानाक्षेत्र के सेदमपुर गांव का रहने वाला अभिषेक सोलंकी नाम का युवक भर्ती स्थल पर पहुंचा और उसने ‘कॉल लेटर’ पेशकर अनुरोध किया कि उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाए।
उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि अभिषेक का नाम सूची में नहीं है। बारीकी से जांच करने पर ‘कॉल लेटर’ फर्जी पाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दस्तावेज में हेराफेरी करने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि कोतवाली नगर थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
बुलंदशहर पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, “दिनांक 5 मई, 2025 को पुलिस लाइन बुलंदशहर में आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 के चिकित्सा परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन की कार्यवाही चल रही थी। इस दौरान अभिषेक सोलंकी पुत्र मुकेश सिंह ने अपना कॉल लेटर दिखाते हुए चिकित्सा परीक्षण कराने का अनुरोध किया।”
“गूगलशीट पर चेक करने पर अभिषेक सोलंकी का रजिस्ट्रेशन नंबर गलत पाया गया तथा कार्यालय द्वारा जारी किया जाने वाला विशिष्ट कोड भी कॉल लेटर पर दर्ज नहीं था। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उसके द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर कॉल लेटर कूटरचित तैयार किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर अभियोग पंजीकृत किया गया है।”
नोटिस में आगे कहा गया कि, “यह बुलावा पत्र कार्यालय द्वारा जारी नहीं किया गया है।” पुलिस लाइन बुलंदशहर में आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 के चिकित्सा परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन की कार्यवाही के दौरान 1 फर्जी अभ्यर्थी की गिरफ्तारी के संबंध में SPRA BSR ने वीडियो साझा कर मामले की पुष्टि की है।
अगली खबर
]NTA NSSNET 2025 Admit Card: नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 8 मई को
नवयुग स्कूल हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा के दिन के महत्वपूर्ण निर्देश जैसे विवरण होंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार