UP Police Paper Leak Case: भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटाया, राजीव कृष्ण बने नए प्रमुख
Santosh Kumar | March 5, 2024 | 11:50 AM IST | 1 min read
इससे पहले राज्य सरकार के नेतृत्व ने समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा के नियंत्रक अजय तिवारी को हटाया था।
नई दिल्ली: यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटा दिया है। सरकार ने उनकी जगह राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड का नया प्रमुख बनाया है। यह फैसला 17-18 फरवरी को हुई 60 हजार से ज्यादा भर्ती वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा रद्द होने के बाद लिया गया है। पेपर लीक के कारण रद्द की गई परीक्षा अब सरकार के निर्देशानुसार अगले 6 महीने में दोबारा आयोजित की जाएगी।
बता दें कि सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में आंतरिक जांच कमेटी अब तक कोई रिपोर्ट नहीं दे सकी है। रिपोर्ट के आधार पर ही भर्ती बोर्ड को एफआईआर दर्ज करानी पड़ी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई और डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर में करीब 50 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद जब पेपर लीक का मामला सामने आया तो देशभर के छात्रों ने जमकर हंगामा किया और योगी सरकार से परीक्षा रद्द करने की मांग की, जिसे बाद में सरकार ने मान लिया। सरकार ने परीक्षा का आयोजन 6 महीने के भीतर दोबारा कराने का आदेश दिया है। फिलहाल पेपर लीक मामले की जांच एसटीएफ द्वारा की जा रही है।
इससे पहले राज्य सरकार के नेतृत्व में समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा के नियंत्रक अजय तिवारी को हटाया गया था। प्रशासन ने उनका तबादला राजस्व परिषद में करते हुए कहा कि जांच से पता चलेगा कि किस स्तर पर अनियमितता हुई है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आरओ/एआरओ परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। आयोग 6 महीने के अंदर दोबारा परीक्षा आयोजित करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी