यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में दूसरे के स्थान पर पेपर देने व धांधली के आरोप में 122 लोग गिरफ्तार
Press Trust of India | February 18, 2024 | 03:39 PM IST | 2 mins read
UP Police Constable Recruitment 2024 अभियान के तहत आयोजित परीक्षा में 48 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी को दो पालियों में होगा।
नई दिल्ली: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में दूसरे के स्थान पर पेपर देने व धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने प्रदेश भर से 122 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी 15 से 17 फरवरी तक की गई है। गिरफ्तार एक आरोपी से पुलिस ने 8 लाख रुपये से अधिक की राशि भी बरामद की है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने कहा कि एटा से 15, मऊ, प्रयागराज व सिद्धार्थनगर से 9-9, गाजीपुर से 8, आजमगढ़ से 7 व गोरखपुर से 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं, जौनपुर से 5, फिरोजाबाद से 4, कौशाम्बी और हाथरस से 3-3, झाँसी, वाराणसी, आगरा व कानपुर से 2-2, जबकि बलिया, देवरिया और बिजनौर से 1-1 आरोपी अरेस्ट किया गया।
डीजीपी कुमार ने आगे बताया कि 17 और 18 फरवरी को आयोजित होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 48 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दूसरे दिन डीजीपी ने कदाचार मुक्त परीक्षा के उद्देश्य से राजधानी लखनऊ के दो एग्जाम सेंटरों का निरीक्षण भी किया।
एसटीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चिटों का इस्तेमाल कर रहे थे। कुछ आरोपियों को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ लोग उम्मीदवारों को धोखा देने के आरोप में अरेस्ट हुए हैं।
बलिया जिले की पुलिस ने अपने एक बयान में कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से रुपये लेने के आरोप में सलीम अंसारी को रसड़ा पुलिस स्टेशन टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस द्वारा 8.99 लाख रुपये जब्त किए गए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा ने कहा कि एटा में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार 15 लोगों से पूछताछ की गई। हालाँकि, अधिकारी ने गिरफ्तार लोगों द्वारा इस्तेमाल की जा रही कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’