UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आज से शुरू, रिपोर्टिंग टाइम और शिफ्ट जानें
Abhay Pratap Singh | June 8, 2026 | 08:42 AM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा आज से प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 29 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।
यूपी पुलिस परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी और सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी, जबकि रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक है।
यूपीपीआरपीबी ने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025 के तहत लिखित परीक्षा की सभी तिथियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों का डिजिटल बायोमेट्रिक के साथ आइरिस स्कैनिंग की जाएगी। इसके अलावा, हाई-पावर डिजिटल जैमर भी लगाए गए हैं। परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी निगरानी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तथा पुलिस बल तैनात की गई है।
यह परीक्षा राज्य भर में बनाए गए 1,183 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ही फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 32,679 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्त सिविल पुलिस, पीएसी, एसएसएफ, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर के पदों पर की जाएगी।
सीएम योगी ने अभ्यर्थियों की दी शुभकामनाएं -
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में शामिल हो रहे सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं। पूर्ण आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें, आपकी मेहनत अवश्य सार्थक होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल