UP Police Constable Answer Key 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल 24 अगस्त परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, आपत्ति उठाएं
Abhay Pratap Singh | September 12, 2024 | 10:06 AM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 आंसर की डाउनलोड करने वाले उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और प्रश्न पुस्तिका संख्या दर्ज करनी होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने 24 अगस्त को होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस कांस्टेबल प्रोविजनल आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 परीक्षा 24 अगस्त की आंसर की के लिए उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। 24 अगस्त की पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी आज यानी 12 सितंबर से 16 सितंबर तक प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
यूपीपीबीपीबी ने आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की दिनांक 23 व 24 अगस्त 2024 को सम्पन्न लिखित परीक्षा की दोनों पालियों के प्रश्नों पर उम्मीदवार दिए गए लिंक ctcp24.com/uppbpbcst23/in पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।”
नोटिस में कहा गया कि अभ्यर्थी किसी भी प्रश्न के लिए केवल एक बार ही ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी आपत्तियों की पूरी तरह जांच करने के बाद ही प्रस्तुत करें। यूपीपीबीपीबी इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 60,244 कांस्टेबल पदों को भरेगा।
इसके अलावा, 25 अगस्त को आयोजित पुलिस सिपाही परीक्षा उत्तर कुंजी के लिए 13 से 17 सितंबर और 30 अगस्त को आयोजित यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा उत्तर कुंजी के लिए 14 से 18 सितंबर तक चुनौती दर्ज करा सकते हैं। वहीं, 31 अगस्त 2024 को आयोजित यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आंसर की के खिलाफ कैंडिडेट 15 से 19 सितंबर तक आपत्ति उठा सकते हैं।
UP Police Constable Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
- यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थियों अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और प्रश्न पुस्तिका संख्या दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और उत्तर कुंजी प्रदर्शित हो जाएगी।
- उत्तर कुंजी की जांच करें और पेज को डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
- आवश्यकता होने पर कैंडिडेट आपत्तियां दर्ज करा सकता हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’