UPPSC PCS Mains 2025: यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा की समयावधि में किया गया बदलाव, संशोधित कार्यक्रम जांचें

Abhay Pratap Singh | February 24, 2026 | 07:50 PM IST | 1 min read

यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स 2025 एग्जाम में शामिल होने वाले पात्र अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा।

यूपीपीएससी पीएससी मुख्य परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ जिले में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 24 फरवरी को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) मुख्य परीक्षा 2025 के लिए प्रश्न-पत्रों की समयावधि में बदलाव किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, यूपी पीएससी मुख्य परीक्षा 29 मार्च से प्रत्येक परीक्षा दिवस में दो पालियों में कराई जाएगी।

यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स 2025 एग्जाम में शामिल होने वाले पात्र अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, “यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 के प्रश्न पत्रों के समयावधि को संशोधित करते हुए प्रश्नगत परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक प्रदेश के दो जिलों प्रयागराज और लखनऊ में कराई जाएगी।” आयोग ने कहा कि अपरिहार्य परिस्थिति में परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है।

Also read UPPSC PCS 2024 Interview: यूपीपीएससी पीसीएस इंटरव्यू कार्यक्रम uppsc.up.nic.in पर जारी, कंपलीट शेड्यूल जानें

यूपी पीएससी परीक्षा प्रत्येक शिफ्ट में 3 घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

UPPSC PCS Mains 2025 Exam Date: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स एग्जाम शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:

परीक्षा तिथि व दिन विषय
प्रथम सत्र - सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक द्वितीय सत्र - दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
29 मार्च, 2026 (रविवार) सामान्य हिंदी निबंध
30 मार्च, 2026 (सोमवार) सामान्य अध्ययन - 1 सामान्य अध्ययन - 2
31 मार्च, 2026 (मंगलवार) सामान्य अध्ययन - 3
सामान्य अध्ययन - 4
1 अप्रैल, 2026 (बुधवार) सामान्य अध्ययन - 5
सामान्य अध्ययन - 6
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]