UP NMMS Exam 2025: यूपी एनएमएमएस परीक्षा 2025 के लिए 5 सितंबर तक entdata.co.in पर करें आवदेन, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | August 30, 2024 | 03:03 PM IST | 2 mins read
यूपी एनएमएमएस परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवारों से कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा।
नई दिल्ली: परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश (ERA Uttar Pradesh) की ओर से यूपी एनएमएमएस परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 5 सितंबर 2024 को बंद कर दी जाएगी। यूपी एनएमएमएस परीक्षा 2025 के लिए अभी तक आवेदन नहीं करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन माध्यम में पंजीकरण प्रक्रिया 5 अगस्त, 2024 को शुरू हुई थी। परीक्षा के लिए आवेदकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यूपी एनएमएमएस परीक्षा 2025 का आयोजन 10 नवंबर 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
UP NMMS Exam 2025: पात्रता मानदंड
छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु पात्रता मानदंड नीचे दिए गए हैं:
- शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कक्षा 7 की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत (एससी और एसटी वर्ग के लिए 5% की छूट है) अंकों में उत्तीर्ण करने वाले छात्र आवेदन के लिए पात्र होंगे।
- जिन विद्यार्थियों के अभिभावकों की आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं है, वे परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय अभ्यर्थियों को तहसीलदार/सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
इस स्कीम के तहत मेधावी छात्रों को चार वर्ष तक छात्रवृत्ति दी जाती है। बता दें कि, सरकारी/ गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/ स्थानीय निकाय (परिषद) स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, सरकारी आवासीय और निजी स्कूलों में कक्षा 8 में पढ़ रहे छात्र आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं।
यूपी नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (UP NMMS Scholarship) के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की एक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस छात्रवृत्ति के तहत कक्षा 8वीं के योग्य छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं की पढ़ाई के दौरान हर महीने 1000 रुपये दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UP NMMS Exam 2025: आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, यूपी एनएमएमएस परीक्षा 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।
- अब, सबमिट बटन पर क्लिक करें और फिर खाते में लॉगिन करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
- पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा