UP News: अमरोहा में 28 बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बदमाशों ने की गोलीबारी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Press Trust of India | October 25, 2024 | 03:36 PM IST | 1 min read
स्कूल वैन में गोलीबारी की घटना के दौरान चीखते-चिल्लाते हुए बच्चों ने सीटों के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में 25 अक्टूबर (शुक्रवार) को सुबह एक स्कूल वाहन पर, चेहरा ढक कर आए बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। घटना के दौरान स्कूल वैन में 28 बच्चे सवार थे। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) श्वेताभ भास्कर ने बताया कि वैन चालक को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई। उन्होंने बताया कि बच्चे और चालक सुरक्षित हैं।
सीओ ने बताया कि घटना के संबंध में गजरौला थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक संदिग्ध को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, स्कूल वैन में 28 बच्चे सवार थे।
Also read UP News: एमबीबीएस छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में यूपी के निजी मेडिकल कॉलेज परिसर से हुआ बरामद
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल की वैन को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी कर दहशत फैला दी। दहशत के कारण चीखते-चिल्लाते हुए बच्चों ने सीटों के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई।
स्कूल वैन चालक ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए वाहन को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और स्कूल प्रबंधन को पूरी घटना की जानकारी दी। संबंधित एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल, गजरौला के प्रधानाचार्य की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
अगली खबर
]CG Police Constable Admit Card 2024: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड पीईटी के लिए 4 नवंबर को होगा जारी
छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पीईटी और दस्तावेज सत्यापन रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, सूरजपुर, जगदलपुर और कोंडागांव में निर्धारित परीक्षा स्थलों पर आयोजित किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल