UP NEET UG Counselling 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए 9 सितंबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
Abhay Pratap Singh | September 6, 2024 | 10:33 AM IST | 2 mins read
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया 14 सितंबर (शाम 5 बजे) से शुरू होगी और 18 सितंबर (सुबह 11 बजे) को समाप्त होगी।
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ ने मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 कार्यक्रम की घोषणा की है। जारी शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 9 सितंबर से ऑनलाइन मोड में राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर शुरू होगी। यूपी नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 2 के लिए पंजीकरण, दस्तावेज अपलोड करना और पंजीकरण व सुरक्षा राशि जमा करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर तय की गई है।
नोटिस में कहा गया कि, “राउंड 1 के लिए पंजीकरण करने वाले और 2,000 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करने वाले उम्मीदवारों को राउंड 2 के लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। नए अभ्यर्थी जिन्होंने पहले चरण में भाग नहीं लिया था, उन्हें पंजीकरण शुल्क का भुगतान करके ऑनलाइन पंजीकरना होगा।”
हालांकि, जिन आवेदकों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन पहले चरण में पंजीकरण शुल्क और सुरक्षा जमा राशि का भुगतान नहीं किया था, वे निर्धारित समय के अनुसार इन राशियों का भुगतान करके दूसरे चरण में भाग ले सकते हैं।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 में भाग लेने के लिए नए उम्मीदवारों को सरकारी कॉलेज की सीटों के लिए 30,000 रुपये सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। इसके अलावा, निजी मेडिकल कॉलेज की सीटों के लिए 2,00,000 रुपये और निजी डेंटल कॉलेज की सीटों के लिए 1,00,000 रुपये की सुरक्षा राशि का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
जिन अभ्यर्थियों को प्रथम चरण में आवंटन नहीं मिला, प्रवेश नहीं मिला या जिनकी रिपोर्ट नहीं आई, उन्हें दूसरे चरण के लिए पुनः सुरक्षा जमा राशि जमा कराने की आवश्यकता नहीं है। शेड्यूल के अनुसार, मेरिट लिस्ट की घोषणा 14 सितंबर और सीट आवंटन परिणाम की घोषणा 19 सितंबर को की जाएगी।
नोटिस में कहा गया कि केवल वे अभ्यर्थी ही च्वाइस फिलिंग के लिए पात्र होंगे जिनके मूल दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन हो चुका तथा जिन्होंने सिक्योरिटी राशि जमा कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने वैध दस्तावेज अपलोड नहीं किए हैं, या जिनके दस्तावेज पहले राउंड में खारिज कर दिए गए थे, वे दूसरे राउंड के पंजीकरण के दौरान वैध दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं तथा अपने दस्तावेजों का पुनः सत्यापन करा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार