UP NEET PG Counselling 2026: यूपी नीट पीजी राउंड 1 मेरिट लिस्ट upneet.gov.in पर, चॉइस फिलिंग 30 अक्टूबर तक
Abhay Pratap Singh | October 26, 2026 | 05:34 PM IST | 2 mins read
यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने और सफलतापूर्वक शुल्क का भुगतान करने वाले अभ्यर्थियों के नाम मेरिट सूची में शामिल हैं।
नई दिल्ली: महानिदेशालय चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश ने आज यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 के लिए मेरिट लिस्ट और सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। यूपी नीट पीजी राउंड 1 मेरिट लिस्ट 2026 में शामिल अभ्यर्थियों को स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन माध्यम से कॉलेज और कोर्स का विकल्प भरना होगा।
यूपी नीट पीजी 2026 राउंड 1 सीट मैट्रिक्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कॉलेजों में एडमिशन के लिए 3,961 पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सीटें ऑफर की गई हैं। कुल 1,095 सरकारी और 2,866 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज सीटें एडमिशन के लिए उपलब्ध हैं। MD और MS के लिए 50% स्टेट कोटा सीटों के तहत 6,084 कैंडिडेट पात्र हैं।
UP NEET PG Round 1 2026 Choice Filling: विकल्प भरने की प्रक्रिया शुरू
उम्मीदवार यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 चॉइस फिलिंग शेड्यूल यहां जांच सकते हैं:
- चॉइस फिलिंग शुरू - 26 अक्टूबर, 2026 (शाम 5:00 बजे से)
- चॉइस फिलिंग और लॉक करने की अंतिम तिथि - 30 अक्टूबर, 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
- सीट अलॉटमेंट रिजल्ट - 2 नवंबर, 2026
- यूपी नीट पीजी अलॉटमेंट लेटर और एडमिशन - 3 नवंबर से 7 नवंबर, 2026 तक
यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने और सफलतापूर्वक शुल्क का भुगतान करने वाले अभ्यर्थियों के नाम मेरिट सूची में शामिल हैं। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 मेरिट लिस्ट और सीट मैट्रिक्स पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
कैंडिडेट मेरिट लिस्ट 2026 नाम, नीट पीजी रोल नंबर, नीट पीजी ऑल इंडिया रैंक, राज्य मेरिट रैंक और कैटेगरी सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 का आयोजन एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा और डीएनबी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है।
UP NEET PG Round 1 Choice Filling 2026: चॉइस फिलिंग
यूपी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग 2026 के लिए विकल्प भरने और लॉक करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:
- क्रेडेंशियल का उपयोग करके upneet.gov.in पर लॉगिन करें।
- इसके बाद, चॉइस फिलिंग सेक्शन पर जाएं।
- सीट मैट्रिक्स चेक करें और अपनी पसंद के हिसाब से कॉलेज और कोर्स चुनें।
- अपनी पसंद के अनुसार इन्हें क्रमबद्ध करें।
- पूरी लिस्ट जांचें और Lock Choices पर क्लिक करें।
- लॉक की गई चॉइस शीट को डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार