UP NEET PG Counselling 2024: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग फीस 15 नवंबर तक करें जमा, अभ्यर्थियों के लिए निर्देश जारी
Santosh Kumar | November 5, 2024 | 03:58 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया केवल एक बार पूरी की जाएगी और पंजीकृत उम्मीदवारों की सूची एनबीईएमएस को भेजी जाएगी।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी), उत्तर प्रदेश ने अभ्यर्थियों को यूपी नीट पीजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी फीस जमा करने का एक और अवसर प्रदान किया है। उम्मीदवार अब 15 नवंबर शाम 5 बजे तक फीस जमा कर सकते हैं। इसके अलावा निदेशालय की ओर से यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। नीट पीजी 2024 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र हैं।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor
NEET PG Companion: NEET PG One to One Counselling guidnace with Industry experts
जारी अधिसूचना के अनुसार, नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया केवल एक बार पूरी की जाएगी, और पंजीकृत उम्मीदवारों की सूची एनबीईएमएस को भेजी जाएगी। इस सूची से, इन-सर्विस कोटा उम्मीदवारों को वेटेज देकर एनबीई द्वारा राज्य मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
UP NEET PG Counselling 2024: मेरिट सूची के अनुसार काउंसलिंग
सभी चक्रों की काउंसलिंग एनबीईएमएस द्वारा दी गई मेरिट सूची के अनुसार की जाएगी। डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए पहले से तय व्यवस्था इस वर्ष भी लागू रहेगी। साथ ही किसी भी परिस्थिति में ट्यूशन फीस में सिक्योरिटी राशि नहीं जोड़ी जाएगी।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि काउंसलिंग के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार को सरकारी या निजी मेडिकल कॉलेज की सीटों में प्रवेश के लिए अपनी प्राथमिकता के अनुसार ऑनलाइन विकल्प भरना होगा।
अभ्यर्थियों को केवल उन्हीं कॉलेजों के विकल्प भरने चाहिए जिनमें वे प्रवेश लेना चाहते हैं। ऑनलाइन विकल्प भरने की कोई सीमा नहीं है। यदि विकल्प लॉक नहीं किए गए हैं, तो छात्र को सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
Also read NEET PG 2024 Counselling Schedule: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 20 नवंबर को सीट आवंटन रिजल्ट
UP NEET PG 2024 Counselling: काउंसलिंग के लिए निर्देश
निजी मेडिकल कॉलेजों में आवंटित छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया नोडल केंद्र पर होगी और आवंटन पत्र में कॉलेज, अस्पताल, पाठ्यक्रम और नोडल केंद्र का नाम होगा। सरकारी क्षेत्र में एमडी/एमएस/डिप्लोमा सीटों पर आवंटित अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया संबंधित मेडिकल कॉलेज/संस्थान/विश्वविद्यालय में पूरी की जाएगी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं में नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के लिए महत्वपूर्ण निर्देश और जानकारी समझ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार डीएमईटी की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जा सकते हैं-
- सरकारी क्षेत्र में डीएनबी पाठ्यक्रम में आवंटित सीटों के लिए अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया संबंधित मेडिकल कॉलेज/अस्पताल में पूरी की जाएगी।
- जिन अभ्यर्थियों को एमडी/एमएस/डिप्लोमा और डीएनबी दोनों आवंटित किए गए हैं, वे केवल एक पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं।
- यूपी के ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उनका प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2024 या उसके पश्चात ही मान्य होगा।
- भारत सरकार के अधीन पदों पर नियुक्ति के लिए प्रस्तुत प्रमाण-पत्रों पर आरक्षण प्रमाण-पत्र मान्य नहीं होंगे।
- आरक्षण से संबंधित सभी प्रमाण पत्र यूपी सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप पर यूपी के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किए जाने पर ही वैध होंगे।
- जिन छात्रों को आवंटन मिलेगा, उनका मेडिकल टेस्ट होगा और उन्हें प्रवेश के समय सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति जमा करानी होगी।
- यदि दस्तावेज गायब हैं या गलत पाए गए तो प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा और सुरक्षा राशि जब्त कर ली जाएगी।
- यदि प्रवेश के समय या बाद में कोई दस्तावेज जाली पाया जाता है, तो छात्र का प्रवेश रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अगली खबर
]MBBS Admission 2024-25: एनएमसी ने मेडिकल कॉलेजों को एमबीबीएस छात्रों के प्रवेश विवरण जमा करने का दिया निर्देश
जारी नोटिस में कहा गया है कि मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को आवश्यक जानकारी ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से प्रस्तुत करनी होगी, जिसे nmc.org.in पर एक्सेस किया जा सकता है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल