UP News: मार्कशीट में अंक बढ़ाकर उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
Press Trust of India | August 12, 2025 | 06:42 PM IST | 1 min read
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद (यूपी ओपन स्कूल बोर्ड) से फर्जी तरीके से पिछली तारीखों के अंकपत्र बनवाने का काम भी करता था।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने उच्च माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक की मार्कशीट में अवैध रूप से अंक बढ़ाकर छात्रों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में यूपी एसटीएफ ने सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद (यूपी ओपन स्कूल बोर्ड) से फर्जी तरीके से पिछली तारीखों के अंकपत्र बनवाने का काम भी करता था।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र सिंह (गिरोह सरगना), शिवकुमार और निखिल तोमर के रूप में हुई है, जो सभी मेरठ जिले के रहने वाले हैं।
बृजेश कुमार सिंह ने आगे बताया कि, आरोपियों के पास से कंप्यूटर, प्रिंटर, हार्डडिस्क, विभिन्न स्कूलों की मोहरें, उच्च माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के फर्जी अंकपत्र, अन्य प्रमाणपत्र और एक कार बरामद की गई है।
Also read Novatr 25 अगस्त को “बीआईएम के साथ लागत, समय और संसाधन प्रबंधन” पर ऑनलाइन मास्टरक्लास आयोजित करेगा
उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे छात्रों से 10 हजार रुपये लेकर उनके अंकों में हेरफेर कर नया अंकपत्र उपलब्ध कराते थे। इसके अलावा, फर्जी स्थानांतरण प्रमाण पत्र बनाने के लिए तीन हजार रुपये और बिना परीक्षा दिए यूपी ओपन स्कूल बोर्ड से पिछली तारीख का अंकपत्र बनवाने के लिए 10 से 15 हजार रुपये वसूलते थे।
गिरोह का एक साथी लखनऊ में बैठकर अंकपत्र तैयार करता था, जिसे 10 से 15 दिनों में कूरियर के माध्यम से भेजा जाता था। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह गिरोह पिछले 10 वर्षों से इस धंधे में सक्रिय था। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना गंगानगर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार