UP Lekhpal Answer Key 2026: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी upsssc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | May 22, 2026 | 06:35 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 21 मई 2026 को आयोजित हुई लेखपाल मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा की आधिकारिक प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह प्रोविजनल आंसर-की वेबसाइट पर 28 मई 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी, इसलिए उम्मीदवार समय रहते अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर लें।
आयोग ने अधिसूचना में विशेष रूप से स्पष्ट किया है कि यह प्रोविजनल उत्तर कुंजी केवल एक निश्चित समय अवधि के लिए ही पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी 28 मई 2026 तक ही आयोग की वेबसाइट के माध्यम से इस आंसर-की को देख और डाउनलोड कर सकेत हैं। इस समय सीमा के समाप्त होने के बाद वेबसाइट से लिंक हटा दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें।
UP Lekhpal Answer Key 2026: गूगल ड्राइव लिंक
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर एक गूगल ड्राइव लिंक भी दिया गया है, जहां से इसे सीधे डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें मास्टर सेट के अंदर प्रश्नों को हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में दिया गया है। ठीक उसी के नीचे सही उत्तर भी बताया गया है। लेखपाल मेंस उत्तर कुंजी के जरिए अब आप देख सकते हैं कि आपके कितने प्रश्न सही हुए और कितने गलत। जिसके आपको अपने संभावित स्कोर का भी अंदाजा लग जाएगा। हालांकि, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा फाइनल उत्तर कुंजी बाद में जारी की जाएगी।
UP Lekhpal Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- अब "लेखपाल मुख्य परीक्षा प्रोविजनल उत्तर कुंजी" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- अब आपके सामने आंसर-की पीडीएफ खुल जाएगी, अपने बुकलेट सेट के अनुसार उत्तरों का मिलान करें।
- अब यूपी लेखपाल आंसर-की को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा