UP Homeguard PET 2026: पुरानी डेट के प्रवेश पत्र नहीं होंगे मान्य, 10 सितंबर को जारी होगा संशोधित एडमिट कार्ड
Saurabh Pandey | September 7, 2026 | 07:00 PM IST | 2 mins read
यूपी होमगार्ड्स भर्ती 2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 14 सितंबर से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए संशोधित एडमिट कार्ड अब 7 सितंबर के बजाय 10 सितंबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड्स भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। बोर्ड द्वारा फिजिकल टेस्ट के लिए संशोधित एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव किया गया है। अब अभ्यर्थी 10 सितंबर 2026 से अपने संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अभ्यर्थियों के संशोधित एडमिट कार्ड पहले 7 सितंबर 2026 को जारी होने थे, लेकिन अब इन्हें 10 सितंबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड किया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों की तिथियों में संशोधन हुआ है, उनके लिए पुरानी तिथियों के लिए जारी किए गए पुराने एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे।
यदि किसी अभ्यर्थी को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई समस्या या कठिनाई आती है, तो वह बोर्ड द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 08065075069 पर संपर्क कर सकता है।
UP Home Guard PET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करके सबमिट करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
- अंत में यूपी होमगार्ड पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके सेव कर लें।
UP Home Guard PET 2026: फिजिकल टेस्ट डेट
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार, प्रदेश की विभिन्न पीएसी वाहिनी और रिजर्व पुलिस लाइंस में होमगार्ड्स पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन 14 सितंबर 2026 से प्रस्तावित है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित तिथि और समय पर आवंटित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
Also read BOB LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती की लास्ट डेट 17 सितंबर तक बढ़ी
UP Home Guard PET 2026: फिजिकल टेस्ट विवरण
यूपी होमगार्ड्स भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के दौरान पुरुष उम्मीदवारों को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। अगर कोई उम्मीदवार दौड़ पूरी नहीं कर पाता है तो उसे फाइनल लिस्ट में जगह नहीं मिलेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार