Trusted Source Image

UP Homegaurd Exam 2026: यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड में गलत छपा परीक्षा केंद्र का नाम, पता, बोर्ड ने किया संशोधन

Saurabh Pandey | April 25, 2026 | 12:33 PM IST | 2 mins read

इस केन्द्र के लिए आवंटित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि अपना संशोधित प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर दिए गए लिंक से प्राप्त कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड नहीं होगा, उन्हें परीक्षा केंद्र में जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
जिन उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड नहीं होगा, उन्हें परीक्षा केंद्र में जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी होमगार्ड्स भर्ती के लिए लिखित परीक्षा चल रही है। लिखित परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के 74 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को (सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक) प्रति दिन दो पालियों में आयोजित हो रहीं है।

यूपी होमगार्ड्स भर्ती लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र क्रमशः 22, 23 एवं 24 अप्रैल 2026 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। इनमें एक परीक्षा केंद्र का पता और नाम एडमिट कार्ड पर गलत छपा है, जिसके संबंध में भर्ती बोर्ड ने नोटिस जारी कर सूचित किया है।

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता कि प्रश्नगत एनरोलमेंट की लिखित परीक्षा के निम्न परीक्षा केन्द्र के प्रवेश पत्र पर अंकित नाम एवं पता को निम्नवत संशोधित पढ़ा एवं समझा जाए-

इस केन्द्र के लिए आवंटित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि अपना संशोधित प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर दिए गए लिंक से प्राप्त कर सकते हैं।

UP Homegaurd Exam 2026: एडमिट कार्ड पर संशोधित पता

एडमिट कार्ड विवरण
जानकारी
जनपद का नाम
रायबरेली (RAEBARELI)
केंद्र कोड
72001
प्रवेश पत्र में अंकित नाम एवं पता
आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज, कचहरी रोड, मोहन सिंह आई हॉस्पिटल के पास, प्रतापगढ़ - 229001
परीक्षा क्रेंद्र का पूर्ण एवं सही पता
आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज, कचहरी रोड, मोहन सिंह आई हॉस्पिटल के पास, रायबरेली - 229001

UP Home gaurd Admit Card 2026: होमगार्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर नोटिस सेक्शन में डाउनलोड होमगार्ड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. कैप्चा कोड भरें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  6. अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।

Also read SSC Stenographer Recruitment 2026: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी भर्ती के लिए आवेदन ssc.gov.in पर शुरू

UP Homegaurd Exam 2026: परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग

जिन अभ्यर्थियों द्वारा अपने आवेदन पत्र को आधार नंबर के द्वारा पंजीकृत नहीं किया गया है, अथवा आवेदन के चरण में आधार नम्बर मिसमैच पाए गए हैं, उनसे अपेक्षा है कि वह अनिवार्यतः परीक्षा प्रारंभ होने से 2.30 घंटा पहले परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्ट करें, जिससे निर्धारित समयावधि में उनका सत्यापन किया जा सके। अभ्यर्थी अपना अपडेटेड एवं अनलॉक्ड आधार कार्ड के साथ लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होगें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications