UP HJS Recruitment 2024: इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती 2024 जिला जज पदों पर पंजीकरण की आगे बढ़ी डेट, नया नोटिफिकेशन
Saurabh Pandey | February 16, 2024 | 03:50 PM IST | 1 min read
यूपी उच्च न्यायिक सेवा 2023 भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को टाल दिया गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
नई दिल्ली : इलाहाबाद उच्च न्यायालय की तरफ यूपी उच्च न्यायिक सेवा 2023 भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 15 फरवरी से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। पहले इस भर्ती की प्रक्रिया 15 फरवरी से 30 मार्च तक पूरी की जानी थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश उच्च न्यायिक सेवा 2023 भर्ती परीक्षा के लिए अब आवेदन पत्र 15 मार्च से 30 मार्च 2024 के बीच भरे जाएंगे।
Allahabad High Court Vacancy 2024 आयुसीमा
यूपी उच्च न्यायिक सेवा भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 35 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयुसीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरा 2024 के मुताबिक की जाएगी।
UP HJS Recruitment 2024 आवेदन शुल्क
इलाहाबाद हाई कोर्ट जिला जज भर्ती 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भरने वाले सामान्य,ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी वर्ग के लिए शुल्क 1200 रुपये और पीएच, दिव्यांग (जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस) के लिए 750 रुपये, पीएच, दिव्यांग (एससी/ एसटी) के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
शैक्षणिक योग्यता
यूपी उच्च न्यायिक सेवा 2023 जिला जज पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवारों के पास लॉ में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने 7 वर्षों तक एक वकील के रूप में प्रैक्टिस की हो।
UPHJS Vacancy 2024 ऐसे करें आवेदन
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट allahadahighcourt.in पर जाएं।
- रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
- अब पेज पर यूपी उच्च न्यायिक सेवा 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब इस पेज डाउनलोड कर लें।
- इसकी एक हार्ड कॉपी भी अपने पास रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी