UPSSSC 2023: यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती में डीवी के लिए चयनित अभ्यर्थी 13 जुलाई से दस्तावेज करें अपलोड
Abhay Pratap Singh | July 8, 2026 | 07:41 PM IST | 2 mins read
यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल मुख्य परीक्षा 2023 के लिए आयोजित शारीरिक मानक/ शारीरिक प्रवीणता/ दक्षता परीक्षा में सफल 3165 अभ्यर्थी डीवी के लिए पात्र हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सब-ऑर्डिनेट सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-04-परीक्षा/2023 के तहत यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन के संबंध में नोटिस जारी की है। आयोग ने बताया कि, प्रमाण पत्र/ दस्तावेज केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपलोड कराये जाने का निर्णय लिया गया है।
यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल मुख्य परीक्षा 2023 के लिए आयोजित शारीरिक मानक/ शारीरिक प्रवीणता/ दक्षता परीक्षा में सफल 3165 अभ्यर्थी डीवी के लिए पात्र हैं। शार्टलिस्ट सभी अभ्यर्थी 13 जुलाई, 2026 से अपने दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट अपलोड करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।
नोटिस में कहा गया कि, “अनिवार्य पात्रता एवं आरक्षण आदि से संबंधित समस्त प्रमाण-पत्र तथा अन्य संबंधित दस्तावेज केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in के माध्यम से ही अपलोड किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम ई-मेल, डाक या व्यक्तिगत आदि से भेजे गए डॉक्यूमेंट स्वीकार नहीं किए जाएंगे।”
यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल डीवी अपलोड पोर्टल लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर/ ई-मेल आईडी पर प्राप्त ओटीपी की आवश्यकता होगी। दस्तावेज अपलोड करने का लिंक केवल निर्धारित तिथि एवं समयावधि तक ही सक्रिय रहेगा। समय-सीमा समाप्त होने के बाद लिंक स्वतः निष्क्रिय हो जाएगा। डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं करने पर अभ्यर्थियों के चयन पर विचार नहीं किया जाएगा।
यूपीएसएसएससी के अनुसार, अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पात्र पाए जाने पर संबंधित पद के लिए नियमानुसार चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 477 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
UPSSSC Enforcement Constable 2023 DV Upload: दस्तावेज अपलोड कैसे करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपने डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकेंगे:
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘अपलोड डॉक्यूमेंट’ पर क्लिक करें।
- प्रवर्तन कांस्टेबल 2023 लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन करें।
- दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें, सबमिट करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच