UPCISB Cooperative Bank Exam Date 2026: यूपी कोऑपरेटिव बैंक परीक्षा कार्यक्रम जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें

Abhay Pratap Singh | August 25, 2026 | 02:36 PM IST | 2 mins read

यूपी कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू/ स्किल टेस्ट चरण को शामिल किया गया है।

यूपी कोऑपरेटिव बैंक 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (UPCISB) ने विज्ञापन संख्या: A-1 / S.R. / 2026 के तहत सम्मिलित सहकारी बैंकिंग तथा तकनीकी सेवा परीक्षा (विशेष चयन) 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपी कोऑपरेटिव बैंक परीक्षा 2026 का आयोजन 7 सितंबर और 8 सितंबर को सीबीटी मोड में किया जाएगा।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सामान्य स्थिति में ऑनलाइन परीक्षा एक चरण में आयोजित की जाएगी, जिसे मुख्य परीक्षा कहा जाएगा। जिसके अंक मेरिट लिस्ट में जोड़े जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षाओं में प्रारंभिक परीक्षा नहीं कराई जाएगी।” चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार/ कौशल परीक्षण चरण शामिल है।

यूपी कोऑपरेटिव बैंक 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 7 से 10 दिन पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से यूपी कोऑपरेटिव बैंक एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Combined Co-Operative Banking & Technical Services Examination (Special) 2026: कुल पद

बोर्ड द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 116 पदों को भरा जाएगा, जिसमें मैनेजर के 7 पद, जूनियर मैनेजर के 45, असिस्टेंट/ कैशियर (Banking Assistant / Clerical Staff) के 57, असिस्टेंट/ टाइपिस्ट के 2 और असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 2 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए यूपीसीआईएसबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Also read SBI PO Mains Exam 2026: एसबीआई पीओ मेन्स एग्जाम 12 सितंबर को; एडमिट कार्ड डेट, डाउनलोड चरण और पैटर्न जानें

UP Co-operative Bank Exam 2026 Schedule: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में उम्मीदवार यूपी कोऑपरेटिव बैंक एग्जाम शेड्यूल 2026 जांच सकते हैं:

क्रम संख्या तिथि व दिन पाली व समय पद का नाम संस्था का नाम

1

07.09.2026 (सोमवार)

प्रथम पाली 08:35 बजे से 10:35 बजे तक

प्रबन्धक

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

2

द्वितीय पाली 12:35 बजे से 02:35 बजे तक

सहायक/कैशियर (बैंकिंग असिस्टेंट/क्लेरिकल स्टाफ)

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

3

तृतीय पाली 04:05 बजे से 06:05 बजे तक

कनिष्ठ प्रबन्धक

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

4

08.09.2026 (मंगलवार)

प्रथम पाली 08:35 बजे से 10:35 बजे तक

सहायक अभियंता (सिविल)

उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड

5

द्वितीय पाली 12:35 बजे से 02:35 बजे तक

सहायक / टंकक

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]