UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी होने की खबर फर्जी, बोर्ड सचिव ने किया खंडन
Santosh Kumar | April 13, 2025 | 12:14 PM IST | 2 mins read
सचिव ने बताया कि बोर्ड परिणाम कब जारी होगा, इसकी जानकारी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से समय पर दी जाएगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने हाईस्कूल और इंटर परीक्षा परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों का खंडन किया है। शनिवार (12 अप्रैल) को परिषद की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में सचिव भगवती सिंह ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया और कुछ अन्य माध्यमों पर दावा किया जा रहा है कि यूपी बोर्ड 15 अप्रैल को दोपहर दो बजे परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। उन्होंने कहा कि यह सूचना पूरी तरह गलत और भ्रामक है।
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
New: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Also See: UP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
सचिव ने बताया कि बोर्ड परिणाम कब जारी होगा, इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से समय पर दी जाएगी। परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक 8140 केंद्रों पर आयोजित की गई।
परिषद ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी गैर-सरकारी स्रोत से प्राप्त किसी भी सूचना पर भरोसा न करें और केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय समाचार माध्यमों से ही अपडेट प्राप्त करें।
UP Board Result 2025: लाखों छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
गौरतलब है कि हर साल लाखों छात्र यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देते हैं और रिजल्ट के इंतजार में कई तरह की अफवाहें फैलती रहती हैं। ऐसे में परिषद ने समय रहते स्थिति स्पष्ट कर दी है, ताकि छात्र भ्रमित न हों।
इस साल दोनों कक्षाओं के लिए करीब 54,37,233 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बोर्ड ने हाल ही में घोषणा की थी कि राज्य भर के सभी 261 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल तक चला।
UP Board Result Date 2025: अपेक्षित यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट 2025
बोर्ड सचिव के अनुसार कॉपियां जांचने के बाद टॉपर छात्रों का सत्यापन कर रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड करने में 15 दिन का समय लगेगा। पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार 25 अप्रैल 2025 तक रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी लॉगइन डिटेल्स से इन्हें चेक कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र एसएमएस के जरिए भी यूपीएमएसपी 2025 रिजल्ट जान सकेंगे।
अगली खबर
]UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट की घोषणा जल्द, जानें कब आएगा इंटर का रिजल्ट?
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट से जुड़ी जानकारी इस लेख में है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार