UP Board New Time Table 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का संशोधित टाइम टेबल upmsp.edu.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | November 12, 2025 | 09:56 AM IST | 2 mins read
UP Board New Exam Date 2026: यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा की संस्कृत विषय की परीक्षा 12 मार्च को द्वितीय पाली में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए समय सारणी को संशोधित किया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा क्रमश: प्रथम व द्वितीय पाली में कराई जाएगी।
संशोधित शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षाएं 18 फरवरी, 2026 को प्रथम पाली में और कक्षा 12वीं की हिंदी व सामान्य हिंदी विषय की परीक्षाएं 18 फरवरी, 2026 को द्वितीय पाली में आयोजित की जाएगी। वहीं, इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा 12 मार्च, 2026 को शाम की पाली में कराई जाएगी।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2026 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक है। यूपी बोर्ड एग्जाम 2026 रिवाइज्ड डेटशीट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध है।
UPMSP Exam Time Table 2025-26: विवरण
यूपी बोर्ड एग्जाम 2026 टाइम टेबल पीडीएफ बोर्ड का नाम, परीक्षा का नाम (हाईस्कूल/ इंटरमीडिएट), परीक्षा वर्ष, परीक्षा तिथि व दिन, परीक्षा समय, विषय का नाम और परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश सहित अन्य विवरण शामिल है। बता दें, यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 जनवरी से 5 फरवरी, 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
UP Board 10th, 12th New Date Sheet 2026: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा की डेटशीट और यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा की टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड” टैब खोजें।
- फिर, ‘2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का कार्यक्रम’ लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की संशोधित टाइम टेबल पीडीएफ ओपन होगी।
- छात्र इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार