Trusted Source Image

UP Board Compartment Admit Card 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड upmsp.edu.in पर जारी

Santosh Kumar | July 20, 2026 | 07:35 PM IST | 1 min read

परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि को परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य से यूपी बोर्ड 2026 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उस पर हस्ताक्षर करने के बाद छात्रों को वितरित करेंगे।

छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने 2026 की हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा उन सभी छात्रों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने कंपार्टमेंट या इम्प्रूवमेंट परीक्षाओं के लिए आवेदन किया।

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य ज़रूरी जानकारी डालनी होगी। बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी है।

छात्रों को यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेना होगा और इसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। कम्पार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को होनी है। बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए समय दिया है।

UP Board Compartment Admit Card 2026: परीक्षा का समय

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा दोहपर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक कराई जाएगी।

परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि को परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य से यूपी बोर्ड 2026 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उस पर हस्ताक्षर करने के बाद छात्रों को वितरित करेंगे।

Also readCBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट लिंक results.digilocker.gov.in पर एक्टिव

UP Board Compartment Exam 2026: एडमिट कार्ड विवरण जांचें

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और अन्य जरूरी निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें।

2026 की कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्रों को फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहें और केवल आधिकारिक पोर्टल का ही इस्तेमाल करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications